{"_id":"62683a74463b917cb763836b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd237498773","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीडीए ने चार अवैध निर्माण किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीडीए ने चार अवैध निर्माण किए सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीडीए ने चार अवैध निर्माण किए सील
हापुड़। अवैध तरीके से निर्माण करने वालों पर मंगलवार को एचपीडीए का चाबुक चला। मानचित्र स्वीकृत नहीं कराने वाले चार निर्माण सील किए गए। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहे।
प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रभारी प्रवर्तन राम गोपाल गर्ग के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जिसमें स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक अस्पताल के बराबर में निर्माणाधीन भवन सील किया गया। साथ ही मोहल्ला श्रीनगर निवासी अमित जैन के रेलवे रोड पर निर्माणाधीन भवन को सील किया गया।
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित सुनील अग्रवाल के तीन मंजिल व्यवसायिक दुकान और निर्माणाधीन भवन, स्वर्ग आश्रम रोड पर ही रिषांक अग्रवाल और शिवांशु अग्रवाल द्वारा बेसमेंट और निर्माणाधीन तीन मंजिल भवनों को सील किया गया।
विज्ञापन
इस अभियान में अवर अभियंता अंगद सिंह, देशपाल सिंह, वीरेश राणा एवं नीरज शर्मा एवं प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित थे। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। दोबारा यदि किसी ने ऐसी गलती दोहरायी तो सख्त कार्रवाई होगी।