{"_id":"62683718baef075d2d300112","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd23749799","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के मैदान के लिए आवंटित भूमि से अवैध कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल के मैदान के लिए आवंटित भूमि से अवैध कब्जा हटवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल के मैदान के लिए आवंटित भूमि से अवैध कब्जा हटवाया
धौलाना। खेल के मैदान के लिए आवंटित भूमि पर अवैध कब्जा कर कॉलोनी काटने के लिए कब्जाई गई सात बीघा भूमि को मंगलवार को कब्जा मुक्त कराया गया। तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने बुलडोजर चलवा कर भूमि कब्जा मुक्त कराया। कब्जामुक्त कराई गई भूमि की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि आरके एंक्लेव में करीब सात बीघा जमीन पर कब्जा किया हुआ था। खेल के मैदान के लिए सुरक्षित भूमि पर कॉलोनाइजर ने अवैध कब्जा करते हुए पक्के निर्माण करते हुए लगभग सत्तर मीटर चहारदीवारी बना ली थी। सरकारी भूमि पर प्लाटिंग करने वालों ने अवैध कब्जा कर उस पर निर्माण करवा दिया था। शिकायत पर टीम गठित करते हुए भूमि की पैमाइश कराई गई। जिसके बाद मंगलवार को बुलडोजर चलाते हुए पक्की चारदीवारी समेत अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि तहसील प्रशासन के मुताबिक खाली कराई गई जमीन की कीमत करोड़ों रुपये के करीब है।