फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रविवार तक शहर से होल्र्डिंग हटाने के आदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रविवार तक शहर से होर्डिंग्स हटाने के आदेश
विज्ञापन

हापुड़। शहर की सुंदरता को पलीता लगा रहे अवैध होर्डिंग्स को जल्द ही हटाया जाएगा। डीएम मेधा रूपम ने होर्डिंग्स को रविवार तक हटाने का समय दिया है। इसके बाद नगर पालिका की ओर से इन्हें नीलाम कर दिया जाएगा। निर्देश जारी होने के बाद होर्डिंग्स ठेकेदार मंगलवार को राहत की उम्मीद से ईओ से मिले, जहां उन्हें निर्धारित समय सीमा में होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर अवैध होर्डिंग्स से हटा पड़ा है। रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड जैसे पॉश क्षेत्रों में भी होर्डिंग्स अटे पड़े हैं। बड़ी बात है कि सभी होर्डिंग्स नियम विरुद्ध हैं। शहर की सुंदरता को जहां से पलीता लगा रहे हैं, वहीं हादसों का कारण भी बने हुए हैं। नई डीएम मेधा रूपम ने शहर में लगे इन होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश देते हुए रविवार तक का समय दिया है। रविवार तक इन्हें सड़कों से नहीं हटाया जाता है तो नगर पालिका इन्हें जब्त कर इनकी नीलामी कर देगी। ये निर्देश मिलते ही होर्डिंग्स ठेकेदारों की नींद उड़ गई है। सभी मंगलवार को ईओ एसके गौतम से मिले और राहत की मांग की। ईओ ने बताया कि सभी को जिला प्रशासन के आदेशों से अवगत करा दिया गया है। शासन की मंशा डिजीटल होर्डिंग्स पर जोर देने की है। अग्रिम आदेशों पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed