{"_id":"62618f040036a22c9d50dd4b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd237239445","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार के जाली नोटों के साथ तस्कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार के जाली नोटों के साथ तस्कर पकड़ा
विज्ञापन
धौलाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना में 10 हजार के जाली नोटों के साथ तस्कर पकड़ा
धौलाना(हापुड़)। नकली नोटों की क्षेत्र में सप्लाई करने वाले एक तस्कर को धौलाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10600 रुपये के नकली नोट मिले हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी का दावा किया है वहीं गिरोह का मास्टरमाइंड पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।
सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि धौलाना समेत आसपास के क्षेत्रों में नकली नोटों का कारोबार करने के मामले में सूचना मिल रही थी। जिसके बाद से पुलिस गिरोह की तलाश में थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया। उसके पास से 10600 नकली नोट बरामद हुए। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम राजा उर्फ दिलशाद निवासी मोहल्ला किला डासना, गाजियाबाद बताया। इस दौरान गिरोह का मास्टर माइंड जुबेर निवासी बुलंदशहर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक सिर्फ नोटों की आपूर्ति करने के लिए ही इस गिरोह से जुड़ा हुआ था, जिसे हर बार नोट आपूर्ति करने के लिए मिली रकम में से 10 फीसदी की हिस्सेदारी दी जाती थी। राजा ने पुलिस को बताया कि उसे पचास हजार असली रुपये की एवज में डेढ़ लाख रुपये के नकली नोट उपलब्ध कराए जाते थे। नोटों की सप्लाई कहां से और किसे की गई थी इसकी जांच की जा रही है। बरामद नोटों में 87 नोट सौ के, दो नोट दौ सौ के व तीन नोट पांच-पांच सौ के हैं।
जिले में पहले भी हुई हैं नकली नोटों के साथ गिरफ्तारी
- मार्च 2021 में सिंभावली पुलिस ने 3.64 लाख के नकली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
- अप्रैल 2021 में सिंभावली पुलिस ने 1.71 लाख की नकली करेंसी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया
- अप्रैल 2021 में 7.70 लाख की नकली करेंसी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया
- 2007 में दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से हापुड़ निवासी नईम और वसीम को 35 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।