{"_id":"625afbbb13454e3a4e3f2020","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236995917","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षण में पास हुई दवा, किसानों के मुआवजे की टूटी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षण में पास हुई दवा, किसानों के मुआवजे की टूटी आस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षण में पास हुई कीटनाशक दवा, किसानों के मुआवजे की टूूटी आस
हापुड़। चीनी मिल के माध्यम से हापुड़ के किसानों को बीते सत्र में पांच करोड़ रुपये की आवंटित की गई दवा को कृषि विभाग ने मानकों में पास कर दिया है। कृषि विभाग के इस फैसले से किसानों के मुआवजे की आस टूट गई है क्योंकि उन्होंने दवा के बेअसर होने का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की थी। बतां दें कि किसानों ने गन्ने की फसल को टॉप बोरर समेत अनेक रोगों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल किया था।
चीनी मिल से मिलकर कंपनी ने करीब पांच करोड़ रुपये की दवा किसानों को आवंटित की थी, किसानों ने गन्ने के खेतों में दवा का छिड़काव कराया लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। गन्ने की फसल रोग मुक्त नहीं हो सकी, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ा। भाकियू भानु समेत किसानों ने चीनी मिल से नुकसान की भरपाई की मांग उठाई थी। चीनी मिल ने किसानों की शिकायत पर सर्वे कराया, इस आधार पर कंपनी को पत्र भी लिखा गया। बता दें कि इस कीटनाशक दवा की कीमत बेहद महंगी है। डीएम ने मामले का संज्ञान लिया, दवा का सैंपल जांच के लिए संबंधित अधिकारियों ने लैब भेजे।
अधिकारियों का दवा है कि जांच में दवा मानक अनुरूप मिली है, जबकि किसानों का आरोप है कि दवा घटिया और बेअसर थी। कुल मिलाकर जांच में कीटनाशक के मानक अनुरूप मिलने से मुआवजा की आस अधर में लटक गई है।
विज्ञापन
-जांच में मानक अनुरूप मिली है दवा-
किसानों की शिकायत पर कीटनाशक की जांच कराई गई थी। जांच में कीटनाशक मानक अनुरूप ही मिला है। तापमान की अधिकता के कारण दवा का कुछ स्थानों पर असर नहीं होने का अंदेशा है। किसानों की समस्या पर कार्रवाई की जा रही है। - डॉ दिव्या मौर्या, जिला कृषि रक्षा अधिकारी।
मुआवजा नहीं दिया तो करेंगे आंदोलन
गन्ने की फसल में बीमारी लगने पर कीटनाशक का छिड़काव किया था। यह कीटनाशक चीनी मिल से मिला था, खेत में इसका कोई असर नहीं हुआ। दस हजार से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इस मामले में डीएम से भी शिकायत की गई। मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। - पवन हूण, जिलाध्यक्ष भाकियू भानु।--फोटो संख्या--07
फसल को रोग से नहीं मिली मुक्ति
गन्ने की फसल में लगे रोग कीटनाशक से दूर नहीं हुए, अत्यंत महंगे कीटनाशक का बेअसर होना किसानों का शोषण है। फिर भी जांच में यह मानक अनुसार मिला, कीटशानक की फिर से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जाए।--दिनेश खेड़ा, भाकियू।--फोटो संख्या--06