फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सीएचसी में आधा घंटे में बना पर्चा, 45 मिनट बाद उपचार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ रोड सीएचसी में डॉक्टर को दिखाने के लिये लगी मरीजों की भीड़ । संवाद - फोटो : HAPUR
सीएचसी में आधा घंटे में बना पर्चा, 45 मिनट बाद उपचार
विज्ञापन

हापुड़। दो दिन के अवकाश के बाद शनिवार को गढ़ रोड सीएचसी की ओपीडी में 1450 मरीज पहुंचे। पर्चा काउंटर पर लंबी लाइन के चलते आधा घंटे में नंबर लगे, चिकित्सक तक पहुंचने के लिए 45 मिनट का इंतजार करना पड़ा। अधिकांश मरीज बुखार, डायरिया, चर्म रोग से पीड़ित थे। दोपहर तक भी पर्चा काउंटर पर भीड़ लगी रही। दवाओं के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ी।
भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू होते ही बीमारियों ने पैर पसार दिया है। इन दिनों डायरिया आम बीमारी बन गई है, घर घर में इसके मरीज हैं। दस्तों के साथ पेट में भयंकर जलन से मरीज का हाल बेहाल हो रहा है। शनिवार को गढ़ रोड सीएचसी में सुबह आठ बजे से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ अशरफ अली ने बताया कि ओपीडी में 450 मरीजों को देखा, इसमें बुखार, डायरिया के सबसे अधिक मरीज रहे। मरीजों में फिलहाल वायरल बुखार का असर है, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया का मामला कोई नहीं आया है। इसके साथ ही डायरिया के लक्षण अधिकांश मरीजों में हैं। ओपीडी के बाहर लंबी कतारों में लगे मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हैं। यहां से फ्री होने के बाद दवाओं के लिए भी काउंटर पर आधा घंटा तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में पहुंचे मरीजों की स्थिति
बुखार के मरीज 330
डायरिया के मरीज 420
चर्म रोगी 290
नेत्र रोगी 135
अल्ट्रासाउंड, एक्सरे 55
हड्डी रोगी 120
पुराने पर्चा लेकर पहुंचे 620 मरीज
गढ़ रोड सीएचसी में 620 मरीज पुराना पर्चा लेकर पहुंचे। इन मरीजों की पहले से ही दवाएं चल रहीं थी। चिकित्सक से परामर्श के बाद इन्हें बदलकर दवाएं दी गई, जो मरीज स्वस्थ हो गए उनका उपचार खत्म किया गया।
पांच मरीजों को किया भर्ती
अस्पताल में पहुंचे बुखार, डायरिया से पीड़ित पांच मरीजों को चिकित्सकों ने अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया। इनमें दो ड्रिप भी लगाई गई। संचारी वार्ड को भी मरीजों के लिए खोला गया है।

कोट-
अस्पतालों में जाने वाले हर मरीजों को बेहतर उपचार के निर्देश चिकित्सकों को दिए हैं। दवाओं का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। बुखार, डायरिया के मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है। - डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।

गढ़ रोड सीएचसी में लगी मरीजों की भीड़ । संवाद

गढ़ रोड सीएचसी में लगी मरीजों की भीड़ । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed