फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ज्ञानलोग में महिला के घर से 25 लाख रुपये का सामान चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ज्ञानलोक में महिला के घर से 25 लाख का सामान चोरी
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ज्ञानलोक निवासी अर्चना सिसौदिया के घर से करीब 25 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। एक मकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि चोरी महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने की है। सामान वापस करने की बात पर आरोपियों ने महिला को हत्या की धमकी दी। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अर्चना सिसौदिया ने बताया कि दस मई 2021 को उसके पति मुनेंद्र प्रताप सिंह की कोरोना की से मौत हो गई थी। वह बुलंदशहर में सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। पति की मौत के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उनका शोषण करना शुरू कर दिया। मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। ये लोग उसके घर में रखे सामान की मांग कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने सामान को कमरों में सुरक्षित रखवाकर ताला लगवा दिया था।
विज्ञापन

दस अप्रैल की रात वे घर पर नहीं थी, इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने कमरों पर लगे ताले तोड़ दिए। कमरों से रखा फर्नीचर, लाखों की नगदी और सोने चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। आरोपी सामान को मिनी ट्रक में लादकर ले गए। पड़ोस के कुछ लोगों ने सुबह चोरी की जानकारी दी। मामले की जानकारी पर वह घर पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुखवीर सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रेखा रानी, राघवेंद्र, मुखबिर सिंह और नरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed