{"_id":"625af846579ee3671b79d820","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2369949183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की जांच हुई आधी, शहर के दो मुख्य केंद्र बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की जांच हुई आधी, शहर के दो मुख्य केंद्र बंद
विज्ञापन
कोठी गेट पीपीसी में बंद पड़ा कोरोना की जाँच का बूथ । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की जांच हुई आधी, शहर के दो मुख्य केंद्र बंद
हापुड़। हापुड़ समेत कई जिलों में कोरोना फिर से सक्रिय हुआ है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा कम करते हुए शहर के दो मुख्य जांच केंद्र बंद कर दिए हैं। वहीं जांच के लिए कोई अभियान भी नहीं चलाया जा रहा है। गाजियाबाद, नोएडा में नौकरी पेशे वालों से यहां भी कोरोना की संभावना बढ़ गई है। हाल ही में कोरोना का नया मरीज मिलने से टीमें फिर से अलर्ट की गई हैं।
जिले में दो अप्रैल 2020 को कोरोना का पहला मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से महामारी बढ़ती चली गई। आउटसोर्सिंग से करीब 22 लैब टेक्नीशियनों को रखा गया था। जिनका समय पूरा होने पर अक्तूबर महीने में ही उन्हें वापस भेज दिया गया। स्टाफ की कमी के चलते जांच के दो मुख्य केंद्र भी बंद कर दिए गए हैं। शहर में अब सिर्फ गढ़ रोड सीएचसी और जिला अस्पताल पर ही जांच की जा रही हैं।
अब 600 लोगों की रोज हो रही जांच
कोरोना महामारी के दौरान जिले में दो हजार लोगों की रोज जांच की जाती थी। लेकिन इन दिनों जांच की संख्या घटकर 600 तक ही रह गई है। इसमें भी जांच सिर्फ वहीं लोग कराने पहुंच रहे हैंए जिन्हें इसकी सख्त जरूरत है या तो वह किसी चिकित्सक के यहां ऑपरेशन आदि के लिए जा रहे हैं या फिर जिले से बाहर कहीं घूमने या नौकरी आदि पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
डायट परिसर और कोठीगेट के मुख्य केंद्र बंद
डायट परिसर में कोविड जांच के लिए ही एक बड़ा केंद्र बनाया गया था। इसमें प्रतिदिन 200-300 लोगों की जांच होती थी। जिसे अब बंद कर दिया गया है, साथ ही कोठीगेट पर भी दो जगह जांच होती थी। इन दिनों यहां भी जांच नहीं हो रही है।
अब इन स्थानों पर हो रही जांच
गढ़ रोड सीएचसी, जिला अस्पताल, पिलखुवा सीएचसी, गढ़ सीएचसी, सिंभावली सीएचसी पर जांच के शिविर लगाए जा रहे हैं, जो शहर से काफी दूर हैं।
जिले में कोरोना जांच की स्थिति
तिथि जांच
16 अप्रैल 603
15 अप्रैल 438
14 अप्रैल 520
13 अप्रैल 570
12 अप्रैल 510
जिले में अब तक जांच और कोरोना की स्थिति.
कुल जांच.......947920
कुल मरीज......14941
स्वस्थ मरीज.....14717
एक्टिव मरीज.....01
कुल मृत्यु.......223
अभियान चलाकर होंगी जांच
नजदीकी जिलों में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। हापुड़ में अभियान चलाकर लोगों की जांच करायी जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर जांच के अतिरिक्त केंद्र भी खोले जाएंगे। अस्पतालों में तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। - डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।

गढ़ रोड सीएचसी में 2 बजे के बाद बंद पड़ा कोरोना की जाँच का बूथ । संवाद- फोटो : HAPUR

नगर पालिका में बंद पड़ा कोरोना की जाँच का बूथ । संवाद- फोटो : HAPUR