फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोरोना के डर से स्कूलों में अलर्ट, हेल्प डेस्क और मास्क अनिवार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोरोना के डर से स्कूलों में अलर्ट, हेल्प डेस्क और मास्क अनिवार्य
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी का असर फिर से दिखने लगा है, गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों में लगातार बच्चे संक्रमित निकल रहे हैं। ऐसे में डीएम ने हापुड़ के स्कूलों को अलर्ट किया है। कक्षाओं में सामाजिक दूरी और हेल्प डेस्क लगाने और बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच के लिए टीमें गठित कर दी है।
दो अप्रैल 2020 को जिले में कोरोना का पहला मामला आया था, यह लहर करीब नो महीने तक चली थी। दूसरी लहर मार्च 2021 के अंत में आयी थी, जो सबसे अधिक भयानक रही। तीसरी लहर दिसंबर 2021 को तीसरी लहर आयी थी। तीसरी लहर में मरीज संक्रमित तेजी से हुए थे, लेकिन जान की क्षति बहुत कम हुई।
विज्ञापन

इन दिनों हापुड़ में सिर्फ एक ही कोरोना का सक्रिय मरीज है। जबकि पड़ोसी जिलों में स्कूलों के अंदर बच्चे कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। ऐसे में डीएम अनुज सिंह ने स्कूलों में हेल्प डेस्क लगाने और सामाजिक दूरी के पालन का आदेश किया है। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग भी हर स्कूल में जाकर बच्चों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित बच्चों की प्राथमिकता से होगी जांच
स्कूल में पहुंचने वाले ऐसे बच्चे जो बुखार, थकान से पीड़ित होंगे। उनकी तुरंत जांच कराई जाएगी। ताकि संक्रमण का पता चल सके। सीएमओ ने सर्विलांस टीम का गठन भी कर दिया है। स्कूल संचालकों ने अभिभावकों से अपील की है कि जिनके बच्चों को यदि बुखार, जुकाम, खांसी है तो वह बच्चे को घर पर उपचार कराएं। पूरी तरह स्वस्थ होने पर ही बच्चों को स्कूल भेजें।

स्कूलों में ये रहेंगी व्यवस्था
* कक्षाओं में छात्रों के बीच सामाजिक दूरी।
* मास्क के बिना बच्चों को नहीं मिलेगा प्रवेश।
* रोजाना कक्षाओं का होगा सैनिटाइजेशन।
* बच्चों का कराया जाएगा टीकाकरण।
* स्कूलों में एक ही स्थान पर नहीं एकत्र होने दी जाएगी भीड़।
कोट -
कोरोना महामारी को लेकर स्कूल गंभीर हो जाएं। हेल्प डेस्क और सामाजिक दूरी का हर संभव पालन कराएं। बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करें, लक्षण मिलने वाले बच्चों की प्राथमिकता से जांच कराएं। सोमवार से जांच भी शुरू होंगी। - डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed