{"_id":"6259a550cd31d528d662b5d7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236947242","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और चोरी में वांछित बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट और चोरी में वांछित बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा, दो फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट और चोरी में वांछित बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा, दो फरार
हापुड़। शुक्रवार तड़के कोतवाली पुलिस ने प्रीत विहार स्थित रेलवे लाइन के पास मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश का पुलिस से माफी मांगने और अपराध से तोबा करने का वीडियो वायरल हो रहा है। बदमाश लूट और चोरी की घटनाओं में वांछित था। पुलिस को उससे एक तमंचा, कारतूस, एक कार और चोरी की चार बैट्ररी बरामद की हैं।
जिला पुलिस का आपरेशन लंगड़ा जारी है। पिछले 20 दिनों में आठ मुठभेड़ में 16 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें 15 बदमाशों को गोली लगी है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि शुक्रवार तड़के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि कार में सवार होकर शातिर लुटेरे प्रीत विहार की तरफ किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं। दिल्ली की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा करने पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग कर दी। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।
आरोपी की पहचान गाजियाबाद थाना मसूरी क्षेत्र के गांव नाहल निवासी असलम पुत्र फारूख उर्फ बाबू के रूप में हुई है। वह पिछले छह माह से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न जनपद के थानों में संगीन धाराओं में करीब 19 मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गिरफ्तार लुटेरे के फरार साथियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।