{"_id":"6259a4a02a991d4a5e74da04","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2369469195","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशियाना बनाना महंगा, सीमेंट-सरियों के भाव में आया उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशियाना बनाना महंगा, सीमेंट-सरियों के भाव में आया उछाल
विज्ञापन
गढ़ रोड पर एक दुकान के बाहर पड़ा मकान बनाने का सामान । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशियाना बनाना महंगा, सीमेंट-सरियों के भाव में आया उछाल
हापुड़। यूक्रेन और रूस के बीच हुए युद्ध का आसर बाजार पर भी पड़ रहा है। मुख्य रूप से सपनों का घर बनाना भी महंगा हो गया है, सीमेंट, सरिया से लेकर ईंट व अन्य निर्माण सामग्री के दाम 20 से 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। जो लोग प्लॉट लेकर घर बनाने का सपना देख रहे हैं, उनका बजट अब गड़बड़ाने लगा है।
युद्ध के चलते आम जनजीवन की कई आवश्यक वस्तुओं के भावों में उछाल आया है। मुख्य रुप से खाद्य तेलों के दाम बढ़े हैं, वहीं सरिया, सीमेंट, तार सहित आइल पेंट, पुट्टी, व्हाइट सीमेंट आदि के दामों में बढ़ोतरी से मकान बनवाने वाले लोगों का बजट भी 20 से 30 फीसदी तक बढ़ गया है। 5300 रुपये/क्विंटल में मिल रहा सरिया अब 7100 के आस पास मिल रहा है। इसके अलावा सीमेंट पर 40 से 50 रुपये तक बढ़ गए हैं।
संबंधित व्यापारियों के मुताबिक थोक के दाम महंगे होने से फुटकर पर भी असर पड़ा है। इन दिनों डीजल पेट्रोल महंगा होने से भाड़ा अधिक लग रहा है। इससे भी भवनों के निर्माण की सामग्री की कीमतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
6700 रुपये तक पहुंचे ईंट का दाम
घर में सबसे पहले प्रयोग होने वाली सामग्री ईंट होती है। लेकिन इनका रेट इन दिनों 6700 रुपये तक पहुंच गया है, जो ईंट तूड़ी आदि में पकी हैं उनके रेट कुछ कम भी हैं। दो माह में रेटों में काफी वृद्धि हुई है।
भवन निर्माण सामग्री के रेट
सामग्री पहले अब
बदरपुर 900 रुपये/टन 950 रुपये/टन
सरिया 5100 रुपये/क्विंटल 7100 रुपये/क्विंटल
सीमेंट 370 रुपये प्रति बोरी 410 रुपये प्रति बोरी
गिट्टी 850 रुपये/टन 950 रुपये/टन
ईंट 5500 6700 तक
घर बनाने का बजट उम्मीद से ज्यादा
घर बनाने का बजट उम्मीद से ज्यादा बढ़ गया है, निर्माण सामग्री के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं। अब घर बनाना आसान नहीं हैं, लाखों रुपये जेब में हों तभी इसका विचार करना होगा। - अमरेंद्र सिंद्धू, फोटो संख्या--15
दो महीने में बढ़े अधिक दाम
जब से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तब से महंगाई तेजी से बढ़ रही है। निर्माण सामग्री तेजी से बढ़ रही है, साथ ही डीजल, पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं। - राधेलाल त्यागी, फोटो संख्या---16
सीमेंट के दाम फिर बढ़ने की उम्मीद
दो माह पहले तक भवन निर्माण सामग्री के दाम काफी कम थे, लेकिन पहले सरिया, इसके बाद ईंट और सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी होनी लगी। अब 18 अप्रैल से फिर सीमेंट के दाम बढ़ने की उम्मीद है। - रोहित गुर्जर, कान्हा बिल्डिंग मेटेरियल्स एंड सप्लायर्स - फोटो-

गढ़ रोड पर लोहे की दुकान से मकान बनाने के लिये सरिया ले जाते युवक । संवाद- फोटो : HAPUR