फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गोकशी में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गोकशी में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। गोकशी के मामले में वांछित चल रहे बदमाश को बृहस्पतिवार तड़के थाना देहात पुलिस और एसओजी ने ततारपुर बाईपास के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के थाना देहात प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय पुलिस और एसओजी के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गोकशी के मामले में फरार वांछित बदमाश कार में सवार होकर ततारपुर बाईपास की तरफ आ रहा है। सूचना के बाद संयुक्त पुलिस टीम ने ततारपुर बाईपास पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी।
विज्ञापन

रुकने का इशारा करने पर बदमाश ने फायरिंग करते हुए मौके से फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग कर दी। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। छानबीन करने के दौरान पता चला कि बदमाश जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला पीर खां निवासी वसीम उर्फ दखनी है। बदमाश पिछले छह माह से फरार चल रहा था। पिलखुवा थाने से दस हजार का इनाम घोषित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed