{"_id":"62585601b82a513be871203f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236897725","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ में मिला कोरोना संक्रमित, सोमवार से स्कूलों में होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ में मिला कोरोना संक्रमित, सोमवार से स्कूलों में होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ में मिला कोरोना संक्रमित, सोमवार से स्कूलों में होगी जांच
हापुड़। जिले में करीब डेढ़ महीने बाद फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। गढ़ क्षेत्र के 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल में बच्चे संक्रमित मिलने के बाद सोमवार से जिलेभर के स्कूलों में रेंडम जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। वहीं कोविड अस्पतालों में तैयारियां पूरी रखने के आदेश दिए गए हैं।
दो अप्रैल 2020 को हापुड़ में कोरोना की दस्तक हुई थी। जिला अब तक तीन लहर झेल चुका है। 223 लोगों की मौत विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज है। देश के अंदर कोरोना का नया स्वरूप भी देखा गया है। हापुड़ से करीब 50 किलोमीटर दूर नोएडा के एक स्कूल में हाल ही में कई बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं।
यहां से रोजाना हजारों की संख्या में लोग नोएडा नौकरी आदि के लिए जाते हैं। ऐसे में संक्रमण के यहां फैलने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं बृहस्पतिवार को गढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। 50 वर्षीय व्यक्ति ने बुखार आने पर कोविड की जांच कराई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि दो दिन अस्पताल में रहने के बाद अब हालत में सुधार है, मरीज को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
वहीं सीएमओ ने सर्विलांस अधिकारियों को स्कूलों में रेडम जांच के आदेश दिए हैं। टीमें स्कूलों में जाकर छात्रों की जांच करेंगी, संक्रमित मिलने पर बच्चों को आइसोलेट कराया जाएगा। उधर, कोविड अस्पतालों समेत सात ऑक्सीजन प्लांट को चलाने के आदेश दिए गए हैं।
बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर होगी जांच
दूसरे जिलों से आने वाले संदिग्ध लोगों की भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें रेंडम जांच करेंगी। रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन पर इस तरह की जांच कराई जाएंगी।
इन अस्पतालों में रहेगी उपचार की व्यवस्था
कोरोना के मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए जिला अस्पताल, गढ़ रोड सीएचसी, सिंभावली सीएचसी, धौलाना, सपनावत, पिलखुवा सीएचसी में कोविड मरीजों के उपचार की व्यवस्था रहेगी।
जिले में हैं सात ऑक्सीजन प्लांट
जिले में सात ऑक्सीजन प्लांट हैं, जिसमें जिला अस्पताल में दो, बाकी पांच सीएचसी में एक एक ऑक्सीजन प्लांट स्थित है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में भी ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा रहेगी।
-जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच-----945820
कुल मरीज----14941
स्वस्थ मरीज---14717
कुल मौत-----223
सक्रिय मरीज---01
कोट -
स्कूलों में सोमवार से बच्चों को कोरोना जांच करायी जाएगी। इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है। जिले में एक मरीज सक्रिय है, जिसका उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। - डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।