फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पेड़ों की कटाई रुकने से अटका गढ़- मेरठ हाईवे का निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पेड़ों की कटाई रुकने से अटका गढ़-मेरठ हाईवे निर्माण
विज्ञापन

हापुड़। गढ़-मेरठ हाईवे चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई बाधा बन गई है। एनएचएआई द्वारा भुगतान न करने के कारण किठौर बाईपास के पांच किमी क्षेत्र में पेड़ों की कटाई रुक गई है। करीब 50 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर 24 हजार पेड़ काटे जाने थे, हालांकि विभाग जल्द ही भुगतान कर पेड़ों की कटाई में तेजी लाने का दावा कर रहा है।
एनएच 709ए का गढ़ से मेरठ तक चौड़ीकरण किया जा रहा है। टाटा कंपनी को वर्ष 2030 के अंत तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था। फिलहाल हाईवे के दोनों ओरकरीब 24 हजार पेड़ों को काटने का काम चल रहा है। जहां पेड़ों की कटाई हो चुकी है वहां सड़क का चौड़ीकरण भी शुरू हो गया है। लेकिन फिलहाल पेड़ों की कटाई रुकने से काम धीमा हो गया है। यह स्थिति तब है जब अधिकारी लगातार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में हाईवे पर 8 किलोमीटर के किठौर बाईपास के 5 किलोमीटर क्षेत्र में पेड़ों की कटाई रुकी हुई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एनएचएआई द्वारा पेड़ों की कटाई के लिए भुगतान रोक दिया गया है जिसके कारण फिलहाल कार्य रुक गया है। भुगतान होने के बाद तेजी से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगा भुगतान -
किसी कारणवश अभी पेड़ों का भुगतान नहीं हो सका है इसी सप्ताह में वन विभाग को पेड़ों के लिए धनराशि जारी कर दी जाएगी। कार्य को समय से पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। समय से कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - राजेश सूद, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।

------
हापुड़ रोड से सीधे लिंक होगी मेरठ रोड -
गढ़-मेरठ हाईवे चौड़ीकरण के साथ हाईवे को मेरठ-बुलंदशहर हाईवे 334 से जोड़ा जाएगा। इसके लिए मेरठ के गांव सिसौली से एक इंटरकनेक्टर हापुड़ रोड पर आकर मिलेगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इस इंटरकनेक्टर के बनने के बाद हजारों लोगों को सहूलियत मिलेगी, जो मेरठ-गढ़ रोड के आसपास रहते हैं और उन्हें हापुड़ आना होता है। अभी तक इन लोगों को मेरठ तेजगढ़ी घूमकर आना पड़ता है। लेकिन इसके निर्माण के बाद हापुड़ आने के लिए करीब 15 किलोमीटर का फेर बच जाएगा। इसके अलावा एक और इंटरकनेक्टर सिसौली से ही मवाना रोड को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed