{"_id":"625850439fb5f908bd1a1c65","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236896152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष को भेजा जेल
हापुड़। पुलिस से हाथापाई के आरोप में कोतवाली पुलिस ने देर रात आरोपी राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार दोपहर जेल भेज दिया गया।
राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के उत्तरी मंडल के महामंत्री रितिक त्यागी बुधवार शाम अपनी बुलेट पर सवार होकर गढ़ रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान चेकिंग के दौरान रितिक त्यागी की दरोगा और पुलिसकर्मी से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि रितिक ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी भी फाड़ दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज में आरोपी द्वारा पुलिस से हाथापाई करता नजर आ रहा है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।