{"_id":"6256ff7dd8a7801af17b1d80","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236845825","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हर माह तीन सीएचसी पर चलेंगे मातृत्व क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हर माह तीन सीएचसी पर चलेंगे मातृत्व क्लीनिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हर माह तीन सीएचसी पर चलेंगे मातृत्व क्लीनिक
हापुड़। मातृ और शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का विस्तार किया गया है। गर्भवती महिलाओं को बेहतर चिकित्सा और जांच की सुविधा देने के लिए महीने की 24 तारीख को हापुड़ के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) स्तर पर सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक में भी गर्भवती महिलाएं प्रसव पूर्व गुणवत्तापरक निशुल्क जांच और उपचार का लाभ उठा सकेंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय की ओर से इस संबंध में आदेश प्राप्त हुए हैं। इस संबंध में सभी एफआरयू स्तरीय फेसिलिटीज के प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण शर्मा ने बतायाकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को विस्तार दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। अभियान के अंतर्गत मई, 2016 से हर माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन कर स्वास्थ्य केंद्रों पर समस्त गर्भवती महिलाओं को द्वितीय और तृतीय तिमाही में निशुल्क प्रसव पूर्व गुणवत्तापरक जांच और उपचार की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
अब हर माह की 24 तारीख को भी जनपद में संचालित तीनों एफआरयू - हापुड़, गढ़ और धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कम से कम एक बार विशेषज्ञ अथवा एमबीबीएस चिकित्सक की देखरेख में यह सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी। निशुल्क जांचों में गर्भवती को ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, यूरीन टेस्ट, हीमोग्लोबिन और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) चिंहित की जाएगी।