{"_id":"62530b084206bf4f007298d8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236693525","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार चार बदमाशों ने मिट्टी से भरा डंपर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार चार बदमाशों ने मिट्टी से भरा डंपर लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार चार बदमाशों ने मिट्टी से भरा डंपर लूटा
हापुड़। पुलिस भले ही एनकाउंटर कर बदमाशों को कड़ा संदेश देने का प्रयास कर रही है, लेकिन बदमाश भी लगातार पुलिस को चुनौती देते हुए सिर दर्द बने हुए हैं। कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एफसीआई के पास कार सवार चार बदमाशों ने शनिवार देर रात मिट्टी से भरा डंपर लूट लिया। बदमाशों ने चालक को खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कूड़ी कबट्टा के पास फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
जनपद मेरठ के गांव साफियाबाद लोटी निवासी शहजाद डंपर चलाता है। शनिवार रात आवास विकास क्षेत्र में मिट्टी डाली जा रही थी। शहजाद डंपर में मिट्टी लेकर कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित रेलवे फाटक के निकट एफसीआई के पास पहुंचा। जहां पीछे से आए कार सवार चार बदमाशों ने ओवर टेक कर डंपर को रोक लिया। आनन फानन में कार से उतरे तीन बदमाश ट्रक में चढ़ गए और चालक की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने शहजाद के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन नीचे उतारकर कार में ही बैठा लिया।
बदमाश उसे कार में डालकर धीरखेड़ा क्षेत्र ले आए। एक बदमाश भी डंपर लेकर यहां पहुंच गया। इसके बाद बदमाशों कार से चालक को लेकर गांव कूड़ी कबट्टा के पास पहुंचे और सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। इसके बाद से डंपर का भी कोई सुराग नहीं है। किसी तरह चालक शहजाद ने मालिक को लूट की सूचना दी। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चालक से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। देर रात ही बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी की गई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। बताए जा रहे घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।