{"_id":"6253099a78e819792e0a9691","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2366931146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन मान्यता 12वीं तक कक्षा चलाने वाले स्कूलों की जांच के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन मान्यता 12वीं तक कक्षा चलाने वाले स्कूलों की जांच के लिए टीम गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिन मान्यता 12वीं तक कक्षा चलाने वाले स्कूलों की जांच के लिए टीम गठित
हापुड़। जिले में बिना मान्यता इंटरमीडिएट तक के स्कूलों का संचालन करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्कूल एसोसिएशन की शिकायत का डीआईओएस ने संज्ञान लिया है, जांच के लिए टीम गठित की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों से सहयोग मांगा है, ताकि आसानी से ऐसे विद्यालयों को चिंहित किया जा सके।
हापुड़ इंडिपेंडेंट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ पंकज अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सुभाष चंद खुराना ने डीआईओएस कार्यालय में शिकायत कर बताया था कि जिले के अंदर 25 से अधिक स्कूल बिना मान्यता के इंटरमीडिएट तक के छात्रों का एडमिशन ले रहे हैं। दूसरे जिलों के स्कूलों से सांठगांठ कर छात्रों का भविष्य बिगाड़ने का आरोप लगाया था।
इस मामले का डीआईओएस निशा अस्थाना ने संज्ञान लिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संपर्क कर, जांच में सहयोग मांगा है। सोमवार को पदाधिकारी ऐसे स्कूलों की सूची विभाग में सौंपेंगे। जिसके बाद कार्रवाई हो सकती है, इस शिकायत के बाद से गलत कार्य करने वाले स्कूलों में खलबली मच गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने बताया कि स्कूल एसोसिएशन की ओर से की गई शिकायत का संज्ञान लिया है। सख्त कार्रवाई होगी, छात्रों का भविष्य नहीं बिगाड़ने दिया जाएगा