फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एमएलसी चुनाव : सात केद्रों पर हुआ 96.98 प्रतिशत मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शनिवार को नगरपालिका में बने मतदान केंद्र के बाहर बने भाजपा बूथ पर राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल के - फोटो : HAPUR
एमएलसी चुनाव - सात केद्रों पर हुआ 96.98 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन

हापुड़। गाजियाबाद-मेरठ एमएलसी सीट के लिए शनिवार को हापुड़ जिले के सात मतदान केंद्रों पर शाम तक 96.98 प्रतिशत मतदान हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद मतदाता घरों से निकले और जमकर मतदान किया। सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक जिले के कुल 863 मतदाताओं में 837 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कुल मिलाकर छह प्रत्याशियों की किस्मत अब मतपेटी में बंद हो गई है। 12 अप्रैल को मेरठ में मतगणना होगी।
गाजियाबाद-मेरठ एमएलसी सीट के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से जिले के सात मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। शनिवार को सुबह से गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर के समय तो धूप बाहर निकलना तक मुश्किल था। लेकिन भीषण गर्मी और तल्ख धूप होने के बावजूद भी मतदाता अपने घरों से बाहर निकले और मतदान किया। दोपहर तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ रही। शाम चार बजे तक जिले के सात मतदान केंद्रों पर 863 मतदाताओं में 837 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इसी के साथ गाजियाबाद-मेरठ सीट के एमएलसी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। इस दौरान किसी प्रकार के हंगामे या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिसके कारण अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मतदान केद्रों का किया निरीक्षण
मतदान शुरू होते ही अधिकारी भी सक्रिय हो गए। डीएम अनुज सिंह, एसपी दीपक भूकर, सीडीओ प्रेरणा सिंह, एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा समेत आला अफसर एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के लिए किया जागरूक
मतदान को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं में अधिक जोश दिखाई दिया। विधायक, पालिकाध्यक्ष व सभासद सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे और खुद मतदान करने के बाद दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करते नजर आए। मतदान के बाद सभी में एक दूसरे के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही। मतदान करने के बाद विधायक विजयपाल सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने नगर पालिका हापुड़ के सभासदों के साथ सेल्फी ली। इसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया।
सुरक्षा के बीच मतपेटियां मेरठ भेजी
जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान मतदान केंद्रों के बाहर बैरिकेडिंग भी की गई, ताकि कोई भी बाहरी वाहन मतदान केंद्र में प्रवेश न कर सकें। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियां भारी पुलिस बल के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। कलक्ट्रेट से मतपेटियों को पुलिस बल के साथ मेरठ भेजा गया। इस दौरान प्रत्याशियों के नामित प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

----
ये प्रत्याशी हैं मैदान में --
प्रत्याशी दल
धमेंद्र भारद्वाज भाजपा
सुनील कुमार रालोद
यामीन निर्दलीय
राकेश कुमार निर्दलीय
राहुल कुमार निर्दलीय
सलेक चंद निर्दलीय

शनिवार को पिलखुवा में बने मतदान केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अनुज सिंह ।  संवाद

शनिवार को पिलखुवा में बने मतदान केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अनुज सिंह । संवाद- फोटो : HAPUR

शनिवार को नगरपालिका  में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने जाते ग्राम प्रधान व बीडीसी मेंबर ।  संवाद

शनिवार को नगरपालिका में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने जाते ग्राम प्रधान व बीडीसी मेंबर । संवाद- फोटो : HAPUR

शनिवार को नगरपालिका में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने जिला पंचायत अध्य्क्ष के साथ जाती जिला पंच?

शनिवार को नगरपालिका में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने जिला पंचायत अध्य्क्ष के साथ जाती जिला पंच?- फोटो : HAPUR

शनिवार को ब्लॉक में बने मतदान केंद्र पर महिला मतदाता की चेकिंग करती महिला पुलिसकर्मी ।  संवाद

शनिवार को ब्लॉक में बने मतदान केंद्र पर महिला मतदाता की चेकिंग करती महिला पुलिसकर्मी । संवाद- फोटो : HAPUR

शनिवार को ब्लॉक में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने जाती महिला  ।  संवाद

शनिवार को ब्लॉक में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने जाती महिला । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed