फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एक महीने में 25 मरीजों के दिमाग में पहुंचा पेट का कीड़ा,दौरे पडने पर जांच में खुलासा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
25 मरीजों के दिमाग में पहुंचा पेट का कीड़ा, दौरे पड़ने पर खुलासा
विज्ञापन

हापुड़। सिर में दर्द और दौरे पड़ने की शिकायत पर गढ़ रोड सीएचसी पहुंचे 25 मरीजों के दिमाग में पेट का कीड़ा मिला है। अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ ने जांच के बाद यह पुष्टि की है। इन मरीजों का उपचार अस्पताल में ही चल रहा है, जिसमें एक महीने तक चली दवाओं के बाद 17 की हालत में कुछ सुधार आया है, आठ मरीजों की हालत अभी गंभीर है।
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अशरफ ने बताया कि पेट के कीड़े बच्चों का शारीरिक विकास रोकते हैं, जिनके लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाकर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाती है। स्कूलों में यह अभियान सफल भी हो रहा है। लेकिन व्यस्क और बुजुर्ग पेट के कीड़ों को गंभीरता से नहीं लेते। जिनका दुष्परिणाम अब देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

एक महीने के अंदर गढ़ रोड सीएचसी में करीब 25 मरीज ऐसे आए हैं, जिनमें अजीब बीमारी मिली है। सिटी स्कैन और आवश्यक जांचों के बाद इन मरीजों के दिमाग में कीड़ों के गुच्छे पाए गए। गहनता से जांच में पता चला कि ये वही कीड़े हैं जो अक्सर पेट में पाए जाते हैं और शारीरिक विकास में अवरोध पैदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर एक-
सिर में लगातार डेढ़ महीने से दर्द था, घुमेर भी आती थी। चिकित्सक को दिखाया, दवा लेकर दर्द सही हो जाता था। दौरे पड़ने पर सिटी स्कैन में पता चला कि दिमाग में कीड़े हो गए हैं। एक महीने से दवाएं चल रही हैं अब कुछ आराम है। - संतोष, मिनाक्षी रोड।
केस नंबर दो
तीन दिन पहले सिर में तेज दर्द हुआ था, शुक्रवार को अचानक दौरे पड़े, गढ़ रोड सीएचसी में चिकित्सक को दिखाया। जांच में बताया गया कि पेट के कीड़ों ने दिमाग में जगह बना ली है, जिस वजह से दौरे पड़े। अब तीन महीने की दवाएं शुरू की हैं। - सुमैरा, रफीकनगर।

- दिमाग में कीड़े पहुंचने के लक्षण
* सिर में काफी दिनों तक तेज दर्द रहना।
* उठते बैठते घुमेर आना, चक्कर आना।
* अचानक दौरे पड़ना, शरीर में थकावट रहना।
उपचार में लापरवाही जानलेवा
(न्यूरोसिस्टी सरकोसिस) पेट के कीड़े दिमाग में पहुुंचने वाले कई मरीज मिले हैं, जिनका उपचार चल रहा है। तीन महीने तक उपचार से इस बीमारी से निजात मिल सकती है। उपचार में लापरवाही जानलेवा है।--डॉ अशरफ, मनोरोग विशेषज्ञ, सीएचसी हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed