{"_id":"624b2a8f81b21553a3298226","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2363909189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर की प्राकृतिक झील का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर की प्राकृतिक झील का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
धौलाना तहसील की हसनपुर झील बनेगी पर्यटन स्थल । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर की प्राकृतिक झील का होगा सुंदरीकरण
धौलाना। तहसील क्षेत्र के गांव हसनपुर में करीब 149 बीघा भूमि में बनी झील का सुंदरीकरण होगा। पर्यटन के लिहाज से इस झील को विकसित करने पर अधिकारियों ने सोमवार को इसका निरीक्षण किया। झील के सुंदरीकरण के साथ इसमें नौकायन और आकर्षक जलीय जीवों का संरक्षण होगा।
क्षेत्रीय विधायक धर्मेश तोमर सोमवार को विधायक मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और डीएम अनुज सिंह के साथ गांव हसनपुर लोढ़ा पहुंचे। ग्राम प्रधान राजपाल सिंह ने अधिकारियों को बताया कि गांव में प्राकृतिक झील है, लेकिन संरक्षण न होने के कारण काफी समय से ऐसे ही पड़ी है।
शासन को भेजेंगे प्रस्ताव
हसनपुर लोढ़ा गांव के जंगल में फैली इस प्राकृतिक झील के सुंदरीकरण पर अधिकारियों ने सहमति जाहिर की है। भौगोलिक स्थिति और यहां के परिवेश को देखते हुए यह पर्यटन का बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। झील के चारों ओर लोगों की बैठने की व्यवस्था, हरियाली, आकर्षक फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा यहां नौकायन भी कराया जाएगा। अधिकारी जल्द ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों को जगी विकास की उम्मीद
झील के संरक्षण और विकास को लेकर ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम पंचायत के सुदृढ़ीकरण में यह झील राजस्व बढ़ाएगी। ग्रामीणों की मांग पर विधायक धर्मेश तोमर इस मामले में पहल की है।
प्रशासन की तैयारी शुरू
मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने आंकलन कर झील के विकास को लेकर प्रस्ताव बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में कार्य शुरू कर दिया गया है।-सुनीता सिंह, एसडीएम धौलाना।