{"_id":"6249e19db0de754ae736e9cf","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236336317","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहरसा-आनंद विहार समेत कई ट्रेनें ११ अप्रैल तक रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहरसा-आनंद विहार समेत कई ट्रेनें ११ अप्रैल तक रद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहरसा-आनंद विहार समेत कई ट्रेन 11 अप्रैल तक रद्द
हापुड़। ट्रेनों की लेट लतीफी के साथ यात्रियों को और परेशानी झेलनी पड़ेगी। सहरसा आनंद विहार एक्सप्रेस, लखनऊ मेेरठ एक्सप्रेस व अमृतसर एक्सप्रेस ट्रैक पर कार्य के चलते 11 अप्रैल तक रद्द रहेंगी। जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत रोजा सीतापुर में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 11 अप्रैल तक किया जाएगा। जिस कारण इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेेंगी। हापुड़ स्टेशन से होकर गुजरने वाली छह जोड़ी ट्रेन इससे प्रभावित होंगी। इनमें सहरसा आनंद विहार एक्सप्रेस, लखनऊ मेरठ एक्सप्रेस व सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। इन छह जोड़ी ट्रेनों को 11 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से भी चलाया जाएगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिस कारण यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक दुरुस्त होने के बाद के रेल यातायात पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा।