{"_id":"624342dec2acfc1ba67022f6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236086342","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से गेहूं खरीद, 39 किसानों ने ही कराया रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से गेहूं खरीद, 39 किसानों ने ही कराया रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक से गेहूं खरीद, 39 किसानों ने ही कराया रजिस्ट्रेशन
हापुड़। गेहूं खरीद शुरू होने में दो दिन का समय शेष है, लेकिन किसानों के रजिस्ट्रेशन 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं। जिले में तीनों तहसीलों से गेहूं बेचने के लिए केवल 39 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। विभाग द्वारा क्रय केंद्रों पर बारदाना भी पहुंचा दिया गया है।
सरकारी खजाने में गेहूूं भरने के लिए शासन के आदेश पर प्रत्येक वर्ष गेहूं खरीद होती है। जिले में भी गेहूं खरीद के लिए हापुड, गढ़ और धौलाना तहसील में 26 क्रय केंद्र बना दिए हैं और इन पर बृहस्पतिवार से खरीद शुरू हो जाएगी। हालांकि जिले में अभी तक मात्र 39 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। विभाग की यह प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है, यदि यही हालात रहे तो अफसरों को लक्ष्य पूरा करना काफी मुश्किल हो जाएगा। विभाग की मानें तो किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूक किया जा रहा है।
1.9 लाख एमटी गेहूं उत्पादन की उम्मीद
कृषि प्रधान जिले में इस बार गेहूं की बुवाई 44 हजार हेक्टेयर हुई है। विभाग के अनुसार इसमें 1.9 लाख एमटी गेहूं उत्पादन होने की उम्मीद है, हालांकि यह उत्पादन घट बढ़ सकता है। पिछले वर्ष जिले में 45 हजार एमटी से अधिक गेहूं खरीद खाद्य एवं रसद विभाग ने की थी। इस बार जिले में बंपर खरीद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
किसानों के रजिस्ट्रेशन की स्थिति
हापुड़ --- 3
गढ़मुक्तेश्वर -- 7
धौलाना -- 29
कोट-
जिले में 26 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। किसानों के रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं। किसान पोर्टल पर मोबाइल के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- सुरेश यादव, जिला विपणन अधिकारी