फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बैंकों में दूसरे दिन भी हड़ताल, 150 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बैंकों में दूसरे दिन भी हड़ताल, करीब 150 करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन

हापुड़। ऑल इंडिया बैंक एम्पलाईज व यूपी बैंक एम्पलाईज बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले में दूसरे दिन भी बैंक व एलआईसी कर्मचारियों की हड़ताल रही। बैंकों में कार्य न होने से लोग काफी परेशान दिखे। दूसरे दिन 150 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। यूनियन के पदाधिकारियों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर एकत्र होकर नारेबाजी की।
मंगलवार को बैंक कर्मी स्वर्ग आश्रम रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंकों में लोग नकदी जमा नहीं कर सके और चेक फंस गए, तो कोई फीस संबंधित चालान जमा नहीं कर सका। नगर के पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, कैनरा बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्य नहीं हुआ, जबकि स्टेट बैंक में कार्य हुआ। बैंकों के बाहर लोग पहुंचे लेकि जब उन्हें पता चला कि दूसरे भी हड़ताल है तो वह मायूस होकर लौट गए। दूसरे दिन की हड़ताल से बैंकों में 150 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

कोट-
दो दिवसीय हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है। हालांकि लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एटीएम में कैश की किल्लत नहीं होने के लिए आदेश दिए गए थे।-आशुतोष पांडेय, एलडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में 350 करोड़ से ज्यादा का नुकसान
जिले में दो दिन तक चली बैंकों की हड़ताल से 350 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है। निजी बैंकों के मुकाबले सरकारी बैंकों में लोगों का लेन-देन ज्यादा है, तो बैंकों से लेन-देन नहीं हो सका ऐसे में बैंक कारोबार को काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा व्यापारियों के कार्य भी दो दिन में अधर में अटक गए हैं।
----
आज खुलेंगे बैंक, रहेगी भीड़ -
ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय हड़ताल आज खत्म हो जाएगी और बैंकों में कार्य सुचारू हो जाएगा। बैंकों में लोगों की भीड़ भी उमड़ेगी। लेन-देन भी होगा और लोगों के चेक क्लियर होंगे। दो दिन की हड़ताल के बाद लोगों बैंकों में कार्यों को लेकर पहुंचेंगे। ऐसे में बैंकों में अधिक भीड़ पहुंचने की उम्मीद है।
एटीएम से नहीं निकली नकदी, उपभोक्ता रहे परेशान
लाइव ---
बैंकों की दो दिन की हड़ताल से उपभोक्ताओं को कर दिया। एटीएम भी खाली हो गए, नकदी के लिए लोग दिनभर भटकते रहे। हालांकि बैंक प्रबंधकों का दावा था कि हड़ताल से बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा लेकिन, एटीएम में कैश उपलब्ध रहेगा। मंगलवार को भी ये दावे हवाई साबित हुए। शहर के अधिकांश एटीएम 12 बजे के बाद खाली हो गए ।
---
पक्का बाग चौराहा
समय 10:30 बजे
नगर के पक्का बाग चौराहा पर कैनरा बैंक व पीएनबी के एटीएम दोपहर बाद खाली हो गए। एटीएम में नकदी न होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग जब एटीएम में पहुंचे तो उन्हें मशीन बंद मिली।
----
अतरपुरा चौपला
समय 11 बजे
गोल मार्केट व रेलवे रोड पर लगे स्टेट बैंक व इंडियन बैंक के एटीएम पर भीड़ थी, लाइन लंबी होने के कारण लोगों का काफी देरी से नंबर आ रहा था। जबकि सर्वर भी काफी धीमा चल रहा था, इस दौरान काफी गहमागहमी रही।

तहसील चौपला
समय 12 बजे
नगर के तहसील चौपला पर एक्सिस बैंक, एचडीएफसी व आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में भीड़ रही, दो दिन की हड़ताल में इन्हीं बैंकों के एटीएम ने लोगों को साथ दिया। एटीएम पर कैश निकालने के लिए सुबह से ही लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed