{"_id":"6243418407878f179230b08c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236084763","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरंगाबाद में नाली के विवाद में युवक को गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरंगाबाद में नाली के विवाद में युवक को गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
मृतक विकास
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद में नाली के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में नाली के पुराने विवाद में पड़ोसियों ने एक युवक विकास (22 ) को गोलियों से भून दिया। युवक को सिंभावली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी फरार है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
गांव औरंगाबाद में बाबूराम के परिवार का पड़ोसी से नाली को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में पहले भी विवाद हो चुका है और दोनों ही पक्षों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग और मुचलका पाबंद की कार्रवाई की थी। आरोप है कि इसी विवाद में मंगलवार देर शाम पड़ोस में रहने वाले दो आरोपी बाइक से बाबूराम के घर के बाहर पहुंचे। इसी दौरान बाबूराम के पुत्र विकास को खींचकर ये लोग बीच रास्ते पर ले आए और तमंचे से गोलियां मार दी। विकास लहूलुहान होकर रास्ते पर गिर गया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि विकास को चार गोलियां लगी हैं। गोलीकांड के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग घरों में कैद हो गए। हत्या की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल विकास को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सीओ पवन कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत किया।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि लोगों को समझाकर शांत कर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।