{"_id":"623f43103af5506c06390acc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd235930412","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर 2.27 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर 2.27 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर 2.27 लाख निकाले
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र स्थित जेके कालोनी निवासी एक अधिवक्ता ने गाजियाबाद के राजनगर स्थित एक बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों पर फर्जी खाता खोलकर क्रेडिट कार्ड से 2.27 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अधिवक्ता सचिन शर्मा ने बताया कि जनपद गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन शाखा में बैंक के अधिकारियों और अज्ञात लोगों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जिसमें पैनकार्ड के दस्तावेज लगाकर बैंक में खाता खुलवाया और उसके बाद क्रेडिट कार्ड बनाकर दो लाख 27 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकाले जाने का संदेश उसके मोबाइल पर आया, इसकी जांच कराई तो सच्चाई सामने आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर बैंक के अज्ञात अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।