फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

यूपी बोर्ड परीक्षा : पहले दिन 1081 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गुरुवार को एकेपी इंटर कॉलिज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर जाती छात्राये । संवाद - फोटो : HAPUR
यूपी बोर्ड परीक्षा : पहले दिन 1081 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

हापुड़। जिले के 44 केंद्रों पर आयोजित यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में बृहस्पतिार को दो पालियों में 25951 छात्रों ने परीक्षा दी, 1081 छात्र अनुपस्थित रहे। दोनों ही पालियों की परीक्षा नकलविहीन संपन्न हुई। डीएम ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया, कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी की गई।
प्रथम पाली में हाईस्कूल के हिंदी और इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 14174 छात्र पंजीकृत थे, इसमें 13438 उपस्थित रहे, 736 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान विषय में 360 छात्र पंजीकृत थे, 356 उपस्थित रहे, चार छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 12498 छात्र पंजीकृत थे, 12157 छात्र उपस्थित रहे, 341 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। डीएम अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर ने एसएसवी, दीवान, श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज का कक्षवार निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरा कक्ष, प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक को देखा। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में अधिकारियों ने ऑनलाइन की परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, केंद्रों के बाहर सुरक्षा बल रहा, छात्रों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने बताया कि दोनों ही पालियों की परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। आगामी परीक्षा भी इसी तरह संपन्न करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed