{"_id":"622cd70c980ffa12f6019a46","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd235313736","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला गार्ड का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला गार्ड का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
गांव असौड़ा स्थित फैक्ट्री में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाला गार्ड रोशन का फाइल फोटो संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटका मिला गार्ड का शव, हत्या का आरोप
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक फर्नीचर गोदाम में गार्ड की नौकरी करने वाले खरखौदा थाना क्षेत्र के कूड़ी निवासी रोशन (22) का शव शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
मृतक रोशन के पिता जयप्रकाश ने बताया कि तीन माह से उसका पुत्र थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक फर्नीचर के गोदाम पर गार्ड की नौकरी कर रहा था। उसकी ड्यूटी रात की चल रही थी। शुक्रवार शाम वह घर से ठीकठाक ड्यूटी पर गया था। शनिवार सुबह सात बजे गोदाम पर दिन की ड्यूटी करने वाला दूसरा गार्ड पहुंचा तो उसने गार्ड रूम में रोशन का शव को फंदे पर लटका देखा।
फोन कर गोदाम मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। गोदाम का मालिक और पुलिस मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि रोशन की हत्या की गई है, वह किसी भी प्रकार के तनाव में नहीं था।
विज्ञापन
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि परिजनों से तहरीर ले ली गई है, तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फैक्ट्री मालिक के खिलाफ तहरीर लिखते परिजन संवाद- फोटो : HAPUR

विलाप करते मृतक गार्ड रोशन के पिता को समझाते थाना प्रभारी संवाद- फोटो : HAPUR

विलाप करते मृतक गार्ड रोशन का पिता संवाद- फोटो : HAPUR