फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एंबुलेंस में ढो रहे सवारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तहसील चौराहे से प्राइवेट एम्बुलेंस में अलीगढ़ की सवारी भरकर ले जाता का एम्बुलेंस चालक संवाद - फोटो : HAPUR
एंबुलेंस में ढो रहे सवारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
विज्ञापन

हापुड़। मरीजों के लिए चलने वाली एंबुलेंस सेवा अब सवारियों को ढोने का भी काम कर रही हैं। शनिवार को तहसील चौराहे पर टैफिक पुलिस ने ऐसी ही एक एंबुलेंस को पकड़ा। चालक के पास न तो लाइसेंस था, न ही प्रदूषण और रजिस्ट्रेशन संबंधी कागज पूरे थे। पुलिस ने गाड़ी का चालान कर, यात्रियों को दूसरे वाहनों से रवाना किया।
परिवहन विभाग में सिर्फ 31 एंबुलेंस का ही रजिस्ट्रेशन है। इसमें 25 गाड़ियां स्वास्थ्य विभाग की हैं, जिनमें सभी की फिटनेस भी करायी गई है। निजी अस्पतालों से संचालित होने वाली सिर्फ 6 गाड़ियों के ही रजिस्ट्रेशन हैं, जबकि 50 से अधिक गाड़ियां बिना रजिस्ट्रेशन के ही सड़कों दौड़ रही हैं। अस्पतालों से मरीजों को लाने ले जाने के अलावा सवारियां भी ढो रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को यातायात प्रभारी मनु चौधरी के नेतृत्व में अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान एक एंबुलेंस के रंग में रंगी गाड़ी को रुकवाया गया। जब एंबुलेंस का गेट खुलवाया तो अंदर भूसे की तरह यात्री भरे हुए थे। पूछताछ में पता चला कि सभी अलीगढ़ जा रहे हैं, इसमें कोई मरीज भी नहीं है। मामला खुला तो चालक से लाइसेंस मांगा गया, लेकिन चालक लाइसेंस तक नहीं दिखा पाया। वाहन के जरूरी कागज भी गायब थे। आनन फानन में गाड़ी का चालान कर, सवारियों को उतारकर किसी दूसरे वाहन से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सख्त होगी कार्रवाई
शहर के अंदर गलत तरीके से वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। सभी वाहन मालिक कागजों को पूरा रखें। चेकिंग के दौरान कमी मिली तो वाहन को तुरंत सीज कर दिया जाएगा। एंबुलेंस चालकों को भी समस्त दस्तावेज पूरे रखने होंगे।--वैभव पांडेय, सीओ।

बुलंदशहर बाईपास पर पुलिस द्वारा एम्बुलेंस की चैकिंग के दौरान पकड़े जाने पर पुलिसकर्मी के सामने ?

बुलंदशहर बाईपास पर पुलिस द्वारा एम्बुलेंस की चैकिंग के दौरान पकड़े जाने पर पुलिसकर्मी के सामने ?- फोटो : HAPUR

तहसील चौराहे से प्राइवेट एम्बुलेंस में भूसे की तरह भरी गई अलीगढ़ की सवारियां शोभित त्यागी

तहसील चौराहे से प्राइवेट एम्बुलेंस में भूसे की तरह भरी गई अलीगढ़ की सवारियां शोभित त्यागी- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed