{"_id":"621bc309ad27d6387f3136b3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd234695656","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग, दो झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग, दो झुलसे
हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिव दयालपुरा में शुक्रवार रात अज्ञात सिर फिरे ने एक घर में बनी दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इसमें किशोरी समेत दो लोग झुलस गए। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिव दयालपुरा निवासी शहनाज ने बताया कि उसके पति ही मौत आठ महीने पहले हो चुकी है। मोहल्ले का ही एक परिवार उनसे रंजीश मानता है। बच्चों के पालन पोषण के लिए घर में ही कपड़े सिलने की मशीन लगाई हुई है। शुक्रवार रात में सभी सो रहे थे, 13 साल की बेटी लुबना और उसका भाई शादाब दुकान के पास ही सोए हुए थे। रात में करीब एक बजे किसी ने पेट्रोल छिड़क कर दुकान में आग लगा दी। कपड़ों ने तेजी से आग पकड़ ली, इसमें लुबना और शादाब झुलस गए। लुबना का चेहरा और हाथ बुरी तरह से झुलसे हैं, किसी तरह आग पर काबू पाया। शहनाज ने बताया कि इस मामले में 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच करायी जाएगी।