{"_id":"621bc30757edfb43d3440c45","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2346955152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ के सब्जी व्यापारी से 75 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ के सब्जी व्यापारी से 75 हजार की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के सब्जी व्यापारी से 75 हजार की ठगी
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी सब्जी व्यापारी को झांसे में लेकर पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश के ट्रांसपोर्टर ने सब्जी का ट्रक भेजने की बात कह 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। यह पैसा शातिरों ने अपने खाते में डलवाया। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करायी है।
गांव ततारपुर निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि वह सब्जी व्यापारी है। दूसरे जनपदों से सब्जी खरीदने का काम करता है। कुछ समय पहले उसने पश्चिम बंगाल के शालीमार शिवपुरी निवासी ट्रांसपोर्टर बृजेश कुमार शाही और मध्यप्रदेश के जनपद मुरैना के थाना भीनोनी निवासी रवि राजोरिया के माध्यम से सब्जी से भरा ट्रक मंगवाया था। आरोप है कि पीड़ित को झांसे में लेकर करीब 75 हजार रुपये अपने बैंक खातों में डलवा लिए।
इसके बाद भी आरोपियों ने सब्जी से भरा ट्रक हापुड़ नहीं भेजा। बार बार कहने पर सब्जी का ट्रक भेजने और रुपये वापस लौटाने से इंकार कर दिया। शिकायत करने की बात कही तो व्यापारी को जान से मारने की धमकी मिली। पीड़ित ने इस मामले में थाने में शिकायत की, लेकिन इंसाफ नहीं मिल सका। थाने से उसे टरका दिया गया, पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसपी से की।
विज्ञापन
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक मिथलेश उपाध्याय ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।