{"_id":"621a609c5d4c9e54115c785a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2346505160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी की जयपुर हाईवे पर कार पलटी, बेटे समेत हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी की जयपुर हाईवे पर कार पलटी, बेटे समेत हुए घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा प्रत्याशी की जयपुर हाईवे पर कार पलटी, बेटे समेत हुए घायल
हापुड़। कार से पत्नी व बच्चे के साथ अजमेर शरीफ जा रहे हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी मनीष सिंह मोनू की कार जयपुर के पास हाईवे पर पलट गई। उन्हें व बेटे को चोट आई है, जबकि चालक और उनकी पत्नी सुरक्षित हैं। दोनों घायलों को जयपुर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाई मोंटू ने बताया कि मनीष अपनी पत्नी सुनैना व बेटे अर्नव (10) के साथ शुक्रवार को यहां से अजमेर के लिए रवाना हुए थे। देर रात जयपुर के पास हाईवे पर एक गाय अचानक कार के सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार पलट गई, जिसमें मनीष की पसलियां और बेटे के अर्नव के पैर ही हड्डी टूट गई। उनका जयपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।