फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कार सवार बदमाशों ने डंपर लूटा, चालक को फेंककर हुए फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कार सवार बदमाशों ने डंपर लूटा, चालक को फेंककर भागे
विज्ञापन

हापुड़। डेडिकेटेड फ्रेड कारिडार के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी ढुलाई में लगे एक डंपर को शुक्रवार देर रात कार सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर पिलखुवा के पास हाईवे के किनारे उतार दिया और फरार हो गए। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है और चालक से पूछताछ कर रही है।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एलएनटी कंपनी डेडिकेटेड फ्रेड कोरिडार का निर्माण कार्य कर रही है। बागपत निवासी जितेंद्र के डंपर मिट्टी डालने के कार्य में यहां लगे हैं। एक डंपर पिलखुवा क्षेत्र के गांव मधापुर निवासी फरमान चला रहा था। फरमान ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह डंपर में मिट्टी लेकर जा रहा था। उसने बताया कि जैसे ही वह थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर स्थित नहर पटरी के पास पहुंचा तो कार सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रुकवा लिया। कार से उतरे बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन

एक बदमाश ट्रक चलाने लगा जबकि दो बदमाशों ने उसे कार में बंधक बना लिया। बदमाश मारपीट करते हुए उसे पिलखुवा क्षेत्र के जिंदल कंपनी के पास लेकर पहुंचे और उसे हाईवे किनारे चलती कार से नीचे फेंककर फरार हो गए। किसी तरह उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। चालक बार बार बयान बदल रहा है। इसके अलावा चालक खुद डंपर लेकर छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देता हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है, जल्द ही मामले की खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed