{"_id":"62152040c5616358cf105500","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd234453732","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस की परीक्षा में तीन छात्र नकल करते पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस की परीक्षा में तीन छात्र नकल करते पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस की परीक्षा में तीन छात्र नकल करते पकड़े
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को एमबीबीएस प्रथम वर्ष के तीन छात्र नकल करते पकड़े गए। तीनों छात्र प्रश्न पत्र पर लिखकर नकल कर रहे थे। उड़न दस्ते ने उत्तर पुस्तिका सील करके सीसीएसयू को भेज दी गई हैं। मंगलवार को दोनों पालियों में 1089 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 21 छात्र अनुपस्थित रहे।
मंगलवार को दोनों पालियों में एमबीबीएस व प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में 456 छात्र पंजीकृत थे, सभी उपस्थित रहे। इस पाली में सरस्वती मेडिकल कॉलेज के तीन छात्र पेपर पर लिखकर नकल करते मिले। सीसीएसयू के विशेष उड़न दस्ते ने इन छात्रों को पकड़ा।
वहीं, दूसरी पाली में 308 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 307 उपस्थित रहे। एक छात्र ने परीक्षा छोड़ दी, इस पाली में नकल का कोई मामला नहीं आया। जबकि प्रोफेशनल प्रथम पाली की परीक्षा में 130 छात्र पंजीकृत थे, इसमें 125 उपस्थित रहे, पांच ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि दूसरी पाली में 216 छात्र पंजीकृत थे, इनमें 201 उपस्थित रहे, 15 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
पहले डिवाइस से नकल करते पकड़े गए थे छात्र
एमबीबीएस जैसे महत्वपूर्ण कोर्स में भी छात्र नकल के जरिए पास होना चाहते हैं। यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस कॉलेज के छात्र इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करते मिले थे। करीब 15 छात्रों का समूह पकड़ा गया था। अब फिर से इसी कॉलेज के छात्रों का नकल करने का मामला सामने आया है।
नकलविहीन होगी परीक्षा
एमबीबीएस की परीक्षा में प्रथम पाली में तीन छात्र नकल करते पकड़े गए हैं। विश्वविद्यालय के उडन दस्ते ने कार्रवाई की है। बाकी पालियों की परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हुई।--डॉ सतीश कुमार, प्राचार्य, एसएसवी पीजी कॉलेज।