फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मानदेय कम मिलने पर नौ ग्राम पंचायत सहायकों का इस्तीफा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मानदेय कम मिलने पर नौ ग्राम पंचायत सहायकों का इस्तीफा
विज्ञापन

हापुड़। छह हजार रुपये प्रति माह मानदेय पर पंचायत सहायक पद की नौकरी पाने के लिए युवाओं में खासा जोश दिखाई दिया था। इस पद के लिए एक-एक पद पर आवेदनों की लंबी फेहरिस्त थी। मेरिट के आधार पर जिले में 273 पदों में से 246 पर चयन भी हो गया। लेकिन अब इनका नौकरी से मोह भंग हो गया है। कम मानदेय के कारण नौ सहायकों ने अपना त्यागपत्र दे दिया है।
प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों की शिकायतों के निस्तारण एवं पंचायती राज व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए ग्राम सचिवालय व्यवस्था की शुरूआत की थी। योजना के तहत हर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में पंचायत सेवा केंद्र एवं ग्राम सचिवालय की स्थापना होनी है। यहां पर ग्रामीणों की जमीन, जोत, खतौनी समेत अन्य समस्याओं का निराकरण कराया जाना है।
विज्ञापन

सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक पंचायत सहायक की नियुक्ति की व्यवस्था की गई। इसके लिए की गई चयन प्रक्रिया में अभी तक 273 ग्राम पंचायतों में से 246 पंचायत सहायकों की तैनाती हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीए, इंजीनियरिंग पास कर रहे हैं नौकरी
पंचायत सहायक की छह हजार रुपये मानदेय वाली नौकरी के लिए एमबीए, एमसीए, इंजीनियरिंग, स्नातक, परास्नातक डिग्रीधारी युवाओं ने आवेदन किए थे। मेरिट के आधार पर इनका चयन हुआ था। पंचायत सहायकों के त्याग पत्र का सिलसिला हाल ही में शुरू हुआ है। दरअसल, मानदेय कम होना इसका कारण बताया जा रहा है। जबकि कुछ की नौकरी इससे ज्यादा वेतन पर लग चुकी है।

जल्द भरे जाएंगे रिक्त पद
अभी तक चयनित 246 में से 9 पंचायत सहायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आचार संहिता हटने के बाद दोबारा चयन प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें रिक्त पदों पर भी युवाओं का चयन किया जाएगा। -विरेंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed