{"_id":"62151f86ee6ff472ef68db92","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd23445343","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपनावत में बैंक से लौट रही महिला से 60 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपनावत में बैंक से लौट रही महिला से 60 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपनावत में बैंक से लौट रही महिला से 60 हजार लूटे
धौलाना। कोतवाली क्षेत्र के सपनावत गांव स्थित बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही महिला से दो युवकों ने 60 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
छज्जूपुर निवासी शबाना ने बताया कि वह एक अन्य महिला के साथ सपनावत के सिरोधन स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा से साठ हजार रुपये निकाल कर थ्री व्हीलर से घर वापस आ रही थी। जैसे ही सिरोधन बाईपास के नजदीक पहुंची तो थ्रीव्हीलर में पहले से मौजूद युवक नोटों से भरा थैला छीनकर कूद गया और पीछे आ रहे अपने दूसरे साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। महिलाओं के शोर मचाने के बाद सड़क पर भीड़ जुट गई। दिन दहाड़े लूट की घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया। महिला ने घटनास्थल से ही पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बदमाशों को उनके हुलिये के आधार पर तलाश किया जा रहा है।
बैंकों के इर्दगिर्द घूमने वाले संदिग्धों के प्रति पुलिस लापरवाह
सपनावत के गांव सिरोधन में दिन दहाड़े हुई लूट से पुलिस के हाथ पांव फूले हुए है। दरअसल, बैंकों के इर्दगिर्द घूमने वाले संदिग्धों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पूर्व में भी सपनावत की एक महिला से कार सवार तीन लोगों ने करीब 48 हजार रुपये लूट लिए थे। महिला ने हिम्मत करके लुटेरे को पकड़ कर पुलिस को सौंपा था। धौलाना, देहरा, सपनावत , बझैडा कला में भी पूर्व में हुई घटनाओं से पुलिस ने सबक नहीं लिया। बैंक आने जाने वाले ग्राहकों का कहना है कि पुलिस की चेकिंग और गश्त व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होने के चलते लुटेरों के हौसले बुलंद हैं।