फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बीएसए की स्वीकृत के बिना 40 शिक्षकों को मिल गई छुट्टी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बीएसए की स्वीकृति के बिना 40 शिक्षकों को मिल गई छुट्टी
विज्ञापन

हापुड़। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की छुट्टियां स्वीकृत करने के लिए बने पोर्टल में सेंधमारी कर, करीब 40 शिक्षकों को बीएसए की अनुमति के बगैर ही अवकाश मिल गया। जबकि इस पोर्टल का पासवर्ड बीएसए या उनके समकक्ष के पास ही होता है। बीएसए तकनीकी गड़बड़ी बता रही हैं। लेकिन विभाग में पासवर्ड चोरी होने की भी चर्चा है। कुछ कर्मचारियों पर उंगलियां उठ रही हैं।
शिक्षकों के अवकाश प्रणाली में बदलाव हुआ है। पहले ऑफलाइन ही अवकाश की स्वीकृति कर दिए जाते थे। इसमें कई बार गड़बड़ी भी सामने आई। जिसके बाद शासन ने ऑनलाइन अवकाश स्वीकृत करने की व्यवस्था बना दी। शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाता है, जिस पर फाइनल रिपोर्ट बीएसए की ही लगती है। इसके बाद ही अवकाश स्वीकृत माना जाता है।
विज्ञापन

बीते दिनों कोरोना महामारी में स्कूल बंद रहे थे, ऐसे में स्कूल खुलने पर अधिकारियों की यही कोशिश थी कि निर्बाध पढ़ाई के लिए कम से कम अवकाश स्वीकृत हों। हालांकि पोर्टल पर 40 से अधिक शिक्षकों के आवेदन आए हुए थे। एक ही झटके में सभी शिक्षकों के अवकाश स्वीकृत हो गए, इसका संदेश बीएसए को मिला तो विभाग में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पोर्टल गोपनीय है, जिसका पासवर्ड सिर्फ बीएसए के पास ही होता है। हालांकि उनके समकक्ष के पास भी इसकी जानकारी हो सकती है। बहरहाल, जांच का विषय यह है कि किसने छुट्टियां स्वीकृत की हैं। अब मामला दबाने को भले ही अलग-अलग दावे हो रहे हैं, लेकिन अंदर ही अंदर कुछ कर्मचारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं, जो खुद के बेकसूर होने की छोटे बड़े अधिकारियों को सफाई दे रहे हैं।

तकनीकी गड़बड़ी के कारण बनी समस्या
पोर्टल पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण एक साथ सभी शिक्षकों की छुट्टियां स्वीकृत हो गई। इसकी जांच कराई जा रही है। उनके माध्यम से यह अवकाश स्वीकृत नहीं किए गए थे।---अर्चना गुप्ता, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed