फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

संक्रमण कम हुआ तो घट गया 50 फीसदी टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
hapur news
संक्रमण कम हुआ तो 50 फीसदी घट गया टीकाकरण
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी की तीसरी लहर सामान्य होते ही टीकाकरण में 50 प्रतिशत तक गिरावट आ गई है। पिछले सात दिनों में सिर्फ 37887 लोगों ने ही टीका लगवाया है, जबकि लहर के समय एक सप्ताह में 70 से 80 हजार लोग टीकाकरण करा रहे थे। बुजुर्गों की बड़ी आबादी अभी भी टीकाकरण से वंचित है, स्वास्थ्य विभाग की टीमें लक्ष्य भी पूरा नहीं कर पा रही हैं।
जिले में टीकाकरण 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था। इसमें 982000 युवा, 1.24 लाख बुजुर्ग, 94 हजार किशोर टीकाकरण के लिए चिन्हित किए गए थे। इनमें 18 से 44 साल वाले युवा वर्ग में शत प्रतिशत को पहला टीका लग चुका है। जबकि बुजुर्गों में सिर्फ 68 हजार ने ही टीका लगवाया है, बाकी आबादी एक भी टीका नहीं लगवा सकी है। किशोरों का भी 70 हजार से अधिक टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

शासन से शत प्रतिशत आबादी को सुरक्षा कवच पहनाने के आदेश हैं। लेकिन कोरोना महामारी का खतरा कम होते ही लोग बूथों तक पहुंचना मुनासिब नहीं समझ रहे। यही कारण है कि इन दिनों 5 से 6 हजार तक ही लोग टीकाकरण में शामिल हो रहे हैं, जबकि पहले 10-12 हजार लोग रोजाना टीका लगवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा
टीकाकरण से सबसे अधिक बुजुर्ग ही वंचित हैं, जबकि कोरोना का असर भी ऐसे ही वर्ग पर घातक है। आशा, आंगनबाड़ी घर घर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। लेकिन लोग संक्रमण की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं।
स्कूल खुलने से किशोरों का बढ़ा टीकाकरण
स्कूलों ने टीकाकरण प्रमाण पत्र अनिवार्य किया हुआ है। ऐसे में किशोर वर्ग सबसे अधिक उत्सुक दिख रहा है। तीन जनवरी से इस वर्ग का टीकाकरण शुरू हुआ था, महज डेढ़ महीने में ही 70 हजार से अधिक किशोर सुरक्षा कवच पहन चुके हैं।

एक सप्ताह में टीकाकरण की स्थिति
तिथि टीकाकरण
16 फरवरी 5785
15 फरवरी 5048
14 फरवरी 5694
13 फरवरी 3448
12 फरवरी 6055
11 फरवरी 5305
टीकाकरण के लिए कर रहे जागरूक
कोरोना टीकाकरण के लिए गांव, शहरों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। युवा आबादी को शत प्रतिशत पहला डोज लगा दिया गया है। बुजुर्गों को टीका जरूर लगवाएं, ताकि संक्रमण से उनकी जान बच सके।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed