फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जनसभा से अधिक प्रत्याशियों ने खाने और स्टीकर बांटने पर कर दिया खर्च

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जनसभा से अधिक प्रत्याशियों ने खाने और स्टीकर बांटने पर कर दिया खर्च
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्याशियों का अधिकतम खर्च 40 लाख रुपये तक निर्धारित किया गया। कोरोना महामारी की बंदिशों के चलते इसका 25 प्रतिशत भी प्रत्याशी खर्च नहीं कर पाए। हालांकि स्टीकर, खाना, चाय और वाहनों में तेल पर ही सबसे अधिक खर्चा हुआ। जबकि जनसभाओं का खर्च इससे कही कम रहा है।
जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया गया है। इसमें सबसे अधिक खर्च गढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह ने 10,53718 रुपये खर्च किए। हालांकि कोई प्रत्याशी चुनाव आयोग की खर्च सीमा के तिहाई तक भी नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन

कोरोना की बंदिशों के चलते इस बार की जनसभाएं भी अधिकतम 4200 रुपये में ही निपट गई। धौलाना के रामलीला मैदान में योगी की जनसभा हो या गढ़ में अखिलेश यादव, जयंत चौधरी की जनसभा, सभी में 3800 से लेकर 4200 तक का ही खर्चा आया। इनसे कहीं अधिक प्रत्याशियों ने भोजन, खाना, स्टीकर, वाहनों पर ही खर्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के तेल में मदन चौहान ने खर्च किए दो लाख
गढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह ने सबसे अधिक 1053718 लाख रुपये खर्च किए। इसमें प्रचार के दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये का वाहन खर्च किया गया। करीब 52 हजार रुपये का रसोई खर्च, जिसमें चाय, भोजन शामिल हैं । वहीं, इसी सीट पर बसपा से चुनाव लड़ रहे मदन चौहान ने 718563 रुपये खर्च किए। वाहनों के तेल व किराया में 2.07 लाख रुपये, चुनाव कार्यालय खर्च पर करीब 15 हजार रुपये, चाय, भोजन पर 22 हजार रुपये खर्च किए।
विजयपाल आढ़ती ने प्रचार पर खर्च किए 3.60 लाख
हापुड़ विधानसभा सीट पर सपा, रालोद गठबंधन से प्रत्याशी गजराज सिंह ने 762414 रुपये खर्च किए। इसमें सबसे अधिक खर्च वाहनों पर किया गया। इसके साथ ही कार्यालय, नाश्ता, चाय पर भी करीब 52 हजार रुपये खर्च किए गए। भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती ने 692260 लाख रुपये खर्च किए। इसमें बैठक, प्रचार पर 3.60 लाख रुपये खर्च किए गए। फर्नीचर, खाना, चाय पर 70 हजार रुपये खर्च किए गए।

असलम चौधरी ने झंडे बैनर पर खर्च किए 5.16 लाख
धौलाना सीट पर सबसे अधिक खर्च भाजपा प्रत्याशी धर्मेश तोमर ने किया। उनका खर्च 916956 रुपये रहा। जिसमें 42480 के स्टीकर समेत 60 हजार जनसभा, ढाई लाख से अधिक वाहन तेल, किराया पर खर्च हुए। भोजन, चाय पर भी 80 हजार से अधिक खर्च किया। इस सीट पर सपा प्रत्याशी असलम चौधरी ने 810076 रुपये खर्च किए। उन्होंने कार्यालय फर्नीचर, झंडे, बैनर, स्टीकर पर करीब 5.16 लाख खर्च किए। डेढ़ लाख से अधिक वाहनों पर खर्च किए। चाय, भोजन में करीब 44 हजार का खर्च आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed