फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता के साथ युवक ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक काफी समय से उसके साथ अभद्रता कर रहा था। बदनामी के डर से कहीं शिकायत नहीं कर सकी। पति ने कई बार आरोपी को समझाने का प्रयास किया। 28 सितंबर 2021 को आरोपित ने पीड़िता के मोबाइल फोन पर अश्लील मेसेज भेजे। 19 जनवरी 2022 की शाम नशे में धुत होकर पीड़िता के घर में घुस आया।
विज्ञापन

आरोप है कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इंसाफ के लिए पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed