फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर उस्तरे से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर उस्तरे से हमला
विज्ञापन

हापुड़। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी पर बछलौता नहर पुल के पास बाइक सवार दो युवकों ने उस्तरे से हमला कर दिया और उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। वे क्षेत्र के गांव भीकनपुर से चुनाव प्रचार के बाद बाद लौट रहे थे।

जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी अपने एक साथी के साथ हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर में चुनाव प्रचार करके लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार बछलौता नहर पुल के पास पहुंची तो बाईक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उनकी कार को रुकवाया। मान सिंह गोस्वामी ने जैसे ही कार का शीशा नीचे उतारा तो युवकों ने पूछा कि क्या आप मान सिंह गोस्वामी हैं। संदिग्ध युवकों को देखकर उन्होंने अपना नाम बदलकर परिचय दिया। लेकिन इसके बावजूद युवकों ने उस्तरे से हमला कर दिया। हालांकि उनको गंभीर चोट नहीं लगी। इसके बाद युवकों ने कार का शीशा तोड़ दिया और फरार हो गए। मान सिंह गोस्वामी तुरंत बाबूगढ़ थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती, नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत सहित कई भाजपा नेता थाने पहुंच गए और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed