फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता आज से घर बैठे डालेंगे वोट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता आज से घर बैठे डालेंगे वोट
विज्ञापन

हापुड़। जिले की तीनों विधानसभाओं में 80 साल से ऊपर के 626 बुजुर्ग और 174 दिव्यांग इस बार घर बैठकर ही मतदान करेंगे। आज से घर घर जाकर टीमें जाकर पोस्टल बैलेट से मतदान कराएंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, मतदान अधिकारियों और बीएलओ को कमान सौंप दी गई है।
विधानसभा चुनाव में इस बार आयोग ने 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग और दिव्यांगों को घर से मतदान करने की सुविधा दी है। इस राहत के बाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर करीब आठ सौ बुजुर्ग और दिव्यांगों ने ने पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन किया है। आवेदन करने वालोें में 626 बुजुर्ग और 174 दिव्यांग हैं।
विज्ञापन

वोट डालने के लिए शुक्रवार को तीनों विधानसभाओं में 40 टीमें घर-घर जाकर मतदान कराएंगी। मतदान से पहले लोगों को सूचित कर दिया जाएगा कि उनके घर टीम पहुंचने वाली है। पहली बार घर पर मतदाता के न मिलने पर अगले दिन भी टीम जाएगी, लेकिन इसके बाद घर से मतदान का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट चार्ट तैयार, पुलिस रहेगी साथ
जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद रविवार से घर-घर जाकर दिव्यांगों और 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों का मतदान कराया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग टीम के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। वीडियोग्राफी के साथ सभी नियमों का ध्यान रखा जाएगा। इस कार्य को पारदर्शी तरीके से किया जा सके, इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो आबजर्वर के अलावा पुलिस फोर्स भी मौजूद रहेगी।
ये होगी प्रक्रिया -
पोलिंग पार्टी मतदाता के घर पहुंचेगी, फिर उसे एक फार्म दिया जाएगा, जिसमें घर से वोट करने के नियम लिखें होंगे, जिसे वह पढ़ सकता है। इसके अलावा टीम द्वारा भी नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद उससे एक घोषणा पत्र भरवाएगा जाएगा। अगर वह हस्ताक्षर कर सकता है तो ठीक, नहीं तो अंगूठे का निशान लगवाया जाएगा। उसके बाद बैलेट पेपर दिया जाएगा। जिस पर वह मतदान कर सकता है। इसके बाद घोषणा पत्र, वैलेट पेपर को लिफाफे में सील कर बाक्स में डाल दिया जाएगा। बाक्स को ट्रेजरी में सुरक्षित रखा जाएगा।
----
दो बार मिलेगा मौका-
पहली बार टीम घर पहुंचेगी और इस दौरान संबंधित व्यक्ति घर पर किसी कारण से नहीं मिलता है तो उसे एक मौका और दिया जाएगा। अगले दिन फिर टीम जाएगी, लेकिन इस बार भी व्यक्ति नहीं मिलता है तो व्यक्ति को तीसरा मौका नहीं दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे से टीमों को रवाना कर दिया जाएगा, शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा।

--
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में ऐसे मतदाता-
विधानसभा घर से करेंगे मतदान
धौलाना 301
हापुड़ 195
गढ़ 304
केंद्रों के लिए पहुंची फोर्स
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए लगातार फोर्स पहुंच रही है। जिले में 33 कंपनी बीएसएफ पहुंचनी है। जिसमें से अधिकतर जिले में पहुंच चुकी है। विभिन्न स्कूलों में इनके ठहराव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed