फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के घर में घुसकर कुछ लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को बेरहमी से पीटा और घर में तोड़फोड़ कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को छुड़ाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने डेढ़ महीने बाद नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
देहात क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि आठ दिसंबर 2021 को वह अपने घर पर थी। इस दौरान गांव के ही कुछ लोग लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने घर में रखे सामान में भी तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया। परिजनों ने महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने बताया कि आरोपियों की धमकी और लोक लिहाज की वजह से उसने पुलिस से शिकायत नहीं की। लेकिन आरोपी इसके बाद भी उसे प्रताड़ित करते रहे। प्रताड़ना से परेशान होकर थाने में तहरीर दी गई। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मामले में नौ लोगों के रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed