{"_id":"61f972754d9abb6d534645a2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd233513914","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में हुई हत्या के मामले में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में हुई हत्या के मामले में दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में हुई हत्या के मामले में दबिश
हापुड़। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में मिले शव की पहचान बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमैड़ा निवासी राजेश के रूप में हुई है। इस मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मंगलवार को गांव में दबिश देकर चार युवकों को हिरासत में लिया है। ये युवक मृतक के दोस्त बताए जा रहे हैं।
कुछ दिन पहले सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के आइनोक्स फैक्टरी के पीछे बीते दिनों मिले अज्ञात शव की पहचान हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के भमैड़ा निवासी राजेश के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि उसके साथियों ने ही उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के मकसद से सूरजपुर में फेंक दिया था। मृतक का अंतिम संस्कार लावारिस के रूप में कर दिया गया था। पुलिस ने फोटो व कपड़े के आधार पर शव की पहचान कराई। पुलिस ने मामले में मंगलवार को भमैड़ा में दबिश देकर चार युवकों को हिरासत में लिया है। राजेश वहां मजदूरी करता था। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि हत्या के मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दबिश दी थी।