त्यागी नगर में चुनाव के बहिष्कार का एलान
हापुड़ । स्वर्ग आश्रम रोड स्थित त्यागी नगर के लोगों ने मोहल्ले में लगे टावर के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। वहीं टावर न हटने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा भी की।
मोहल्ला निवासी संजीव सिंहल ने बताया कि मेहल्ले में करीब डेढ़ वर्ष पहले एक मोबाइल टावर लगाया गया था। जिसका पुरजोर विरोध किया था। इसके लिए एचपीडीए और विद्युत निगम से मोहल्ले में टावर लगाए की अनुमति व सुविधा न देने की मांग भी की। लेकिन विद्युत निगम के अधिकारियों ने बिजली कनेक्शन भी दे दिया और प्राधिकरण ने कोई कार्रवाई नहीं की। मोहल्ले वासी पिछले डेढ़ वर्ष से टावर का विरोध कर रहे है। प्रदर्शन करने वालों में राजीव कुमार, प्रमाद कुमार, नरेंद्र सिंह, सुनीता सिंह, कुसुम, हरेंद्र सिंह शामिल थे।