{"_id":"61f81b44b86ce022d91ceba1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd233467089","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 से 15 साल के छह बच्चों समेत 42 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 से 15 साल के छह बच्चों समेत 42 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 से 15 साल के छह बच्चों समेत 42 कोरोना संक्रमित मिले
हापुड़। जिले में सोमवार को 13 से 15 साल तक के छह बच्चों समेत 42 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई, सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 447 पहुंच गई है वहीं 39 मरीजों का आइसोलेशन खत्म किया गया।
कोरोना संक्रमित मिले छोटे बच्चों को खांसी, नजला की समस्या बतायी जा रही है। सभी बच्चे अपने परिजनों के संपर्क में आकर ही संक्रमित हुए हैं। हालांकि इनमें किसी की हालत गंभीर नहीं है। सोमवार को विभाग की टीमों ने 1401 लोगों की जांच की। इसमें एंटीजन से 753, आरटीपीसीआर से 648 जांच की गई। आरटीपीसीआर में 42 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है, वर्तमान में अस्पतालों में आठ और होम आइसोलेशन में 429 मरीज हैं। संक्रमित मिले मरीजों को दवा की किट मुहैया करा दी गई है।
विज्ञापन
इन इलाकों में मिले मरीज
धौलाना में एक, दादरी में एक, चौधरियान गढ़ में एक, मीरा की रेती में एक, राजपुर सिंभावली में एक, ब्रजघाट में एक, बहादुरगढ़ में एक, मुदाफरा में एक, सेहल में एक, छोटा बाजार में एक, जवाहर गंज में एक, देवली में एक, हापुड़ में दो, शक्तिनगर में एक, पक्का बाग में एक, संजय विहार में एक, नूरपुर में एक, देवलोक कॉलोनी में एक, निजामपुर में एक, खिचरा में एक, ककराना में एक, करनपुर में एक, इकलैड़ी में एक, बदरखा में तीन, घोसियान मोहल्ला में एक, बलवापुर में एक, सकरपुर में एक, रफीकनगर में एक, तगासराय में एक, बजरंगपुरी में दो, हरनाथपुर कोटा में एक, अठसैनी में एक, रिफ्यूजी कॉलोनी में एक, महतागंज में एक।
कोरोना की स्थिति
कुल जांच----887752
कुल मरीज---14660
स्वस्थ मरीज---13995
सक्रिय मरीज--447
कुल मौत----220
मरीजों को बांटी दवा
कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को दवा उपलब्ध करा दी गई हैं, सर्विलांस टीमें निगरानी कर रही हैं। संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लोग अपनी जांच अवश्य करा लें।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।