फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नौकरी पाने के लिए युवक ने फर्जी तरीके से नाम, आयु व धर्म बदला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नौकरी पाने के लिए युवक ने फर्जी तरीके से नाम, आयु व धर्म बदला
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर में पंचायत सहायक की नौकरी पाने के लिए एक युवक ने कागजों में फर्जी तरीके से अपना नाम, आयु, जाति के साथ ही धर्म भी बदल लिया। यह सब उसने अपने प्रमाणपत्र व शैक्षिक दस्तावेजों में किया, जिसकी जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने मामले की एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ग्राम प्रधान पंकज शर्मा ने बताया कि शासन ने कुछ माह पहले प्रदेश स्तर पर ग्राम पंचायत सहायक पद पर भर्ती निकाली थी, जिसमें गांव शेखपुर में भर्ती होनी थी। गांव की भर्ती पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी। उक्त पद पर जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव बबुपुर निवासी रिहान उर्फ कौशिक की नियुक्ति हुई थी। कुछ समय पहले पता चला कि कौशिक जाति से ब्राह्मण है और सामान्य वर्ग में आता है। नौकरी पाने के लिए उसने दस्तावेजों में धर्म परिवर्तन किया है और फर्जी जाति प्रमाण पत्र का प्रयोग किया और जानकारी करने पर पता चला कि कौशिक ने वर्ष 2009 में बुलंदशहर के सीही स्थित आदर्श इंटर कालेज से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पद पर नियुक्ति के लिए तय की गई उम्र सीमा के अनुसार कौशिक की आयु भी सही नहीं थी। जिसके लिए उसने अपने मित्र सुनील कुमार रावल से मिलीभगत कर फर्जी ढंग से शैक्षिक दस्तावेज तैयार कर लिया। इन फर्जी दस्तावेजों में पात्रता के अनुसार ही कौशिक का नियुक्ति मिली। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि रिहान उर्फ कौशिक व सुनील कुमार रावल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed