फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आचार संहिता का उल्लंघन होता देखें तो एप पर करें शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आचार संहिता का उल्लंघन होता देखें तो एप पर करें शिकायत
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, भ्रष्टाचार रहित, पारदर्शी और निष्पक्ष कराने के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए आम आदमी भी चुनाव आयोग की मदद कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने आम आदमियों की मदद लेने के लिए सी विजिल (सिटीजन विजिलेंस) एप तैयार कराया है। इस एप पर कोई भी व्यक्ति चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी। साथ ही व्यक्ति की शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है या होगी इसकी जानकारी व्यक्ति को 100 मिनट के अंदर एप पर ही प्राप्त हो जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग का सी विजिल एप जीपीएस पर आधारित है। यदि कहीं भी आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होता है तो कोई भी व्यक्ति उस स्थान का फोटो या वीडियो बनाकर एप पर अपलोड कर दें। अपलोड होते ही लोकेशन संबंधित जिले के कंट्रोल रूम में पहुंच जाएगी। शिकायतकर्ता किसी सभा में दिए जा रहे धार्मिक या सामुयादिक भावनाएं भड़काने वाले भाषण के वीडियो भी अपलोड कर सकता है। शिकायत दर्ज होते ही शिकायतकर्ता को एक नंबर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिससे उसकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा। 15 मिनट में उड़नदस्ता, स्पेशल टीम आदि मौके पर पहुंचकर तथ्यों को एकत्र करेंगी। 15 मिनट में जांच कर रिटर्निंग ऑफिसर को सूचना देंगी। रिटर्निंग ऑफिसर शिकायत के 50 मिनट के अंदर कार्रवाई करेंगे यानी शिकायत बंद या निस्तारित करेंगे। जांच के दौरान यदि रिपोर्ट में गंभीर तथ्य आते हैं तो ऑफिसर एफआईआर, आपराधिक कार्रवाई आदि के आदेश देंगे। शिकायत करने के 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की स्थिति शिकायतकर्ता के मोबाइल एप पर जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आचार संहिता के उल्लंघन में यह आते हैं कार्य
चुनाव आयोग के मुताबिक, चुनाव प्रक्रिया के दौरान लोगों के बीच धन बांटना, शराब या अन्य कोई भी नशीली वस्तुओं का बांटाना आचार संहिता उल्लंघन में आते हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर असलहों का प्रदर्शन, हर्ष फायरिंग, झगड़ा, धार्मिक व सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाले भाषण, मुफ्त की वस्तुएं बांटना, पेड न्यूज, फेक न्यूज, बिना आज्ञा के किसी की निजी संपत्ति पर पोस्टर चिपकाना या झंडा-बैनर लगाना भी आचार संहिता का उल्लंघन है। निर्धारित खर्च की सीमा का उल्लंघन करना, मतदान के दिन मतदाताओं को निशुल्क वाहन से मतदान केंद्र तक लाना-ले जाना भी आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में आते हैं।

-----
कोई भी व्यक्ति कर सकता है शिकायत
यदि कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन होता है तो कोई भी व्यक्ति भारत चुनाव आयोग के सी विजिल एप पर इसकी शिकायत दर्ज करा सकता है। इस एप का इस्तेमाल कर क्षेत्र में चुनाव के दौरान होनी वाली सभी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करें। जिससे चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से कराया जा सके।
- अनुज सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed