फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बूस्टर डोज लगवाने की होड़, बूथ पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बूस्टर डोज लगवाने की होड़, बूथ पर हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। निर्वाचन में ड्यूटी लगने पर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में कार्मिक कोठीगेट स्थित अस्पताल पर बने टीकाकरण बूथ पहुंचे। वहां पहले नंबर लगवाने को लेकर काफी मारामारी रही। इंतजार लंबा हुआ तो कुछ कार्मिकों ने हंगामा शुरू कर दिया, चिकित्सकों से भी नोकझोंक हो गई। हंगामा बढ़ने पर काम रुक गया, बाद में सभी को बाहर कर कतारें बनाकर नंबर से बूस्टर डोज लगाए गए।
जिन कार्मिकों की चुनाव में ड्यूटी लगी है, शासन ने उन्हें दूसरे टीके के तीन महीने अंतराल पर बूस्टर डोज देने का निर्णय लिया है। निर्वाचन की ओर से भी इस संबंध में आदेश जारी हुए। बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण का दूसरा चरण था और ड्यूटी भी आवंटित हुई। इसी दौरान कोरोना से सुरक्षा को लेकर सुबह 10 बजे से ही बूथों पर कार्मिकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन

कोठीगेट अस्पताल के मुख्य हॉल में जहां कागज अपडेट किए जा रहे थे, वहां अपना नंबर पहले लगवाने के लिए कार्मिक एक दूसरे से भिड़ने लगे, चिकित्सकों से व्यवस्था बनाने की बात कही तो कुछ कार्मिक उनसे भी नोकझोंक करने लगे। इस पर हॉल में हंगामा शुरू हो गया, व्यवस्था के लिए सिर्फ एक होम गार्ड ही तैनात था, जिसकी कोई बात नहीं सुन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अव्यवस्था बढ़ने पर चिकित्सकों ने काम रोक दिया, जिसके बाद मुख्य हॉल का दरवाजा बंद किया गया। बाहर कार्मिकों की कतार लगवाई, इसके बाद एक एक कर अंदर भेजे गए। वहीं, कार्मिकों से अलग भी लोग बूथ पर पहुंच रहे थे, उनकी समस्या पर अलग से भी बूथ का इंतजार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed