फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सात दिन में एक तिहाई रह गया किशोरों का टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोठी गेट पीपीसी में टीका लगवाती युवती संवाद - फोटो : HAPUR
सात दिन में एक तिहाई रह गया किशोरों का टीकाकरण
विज्ञापन

हापुड़। जिले में किशोर वर्ग का टीकाकरण बीते सात दिनों में घटकर एक तिहाई रह गया है। स्कूलों से सहयोग नहीं मिल पाने के कारण सात दिन में सिर्फ 6718 किशोरों ने टीका लगवाया है, जबकि इससे पहले सप्ताह में रिकॉर्ड 18619 किशोरों को टीके लगे थे। आशा, आंगनबाड़ी घर-घर जाकर जागरूक कर रही हैं। जिले में 94 हजार किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य है।
जिले में टीकाकरण का सातवां चरण चल रहा है, जिसमें 15 से 18 साल के किशोरों को शामिल किया गया है। इस आयु वर्ग में 94 हजार किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। तीन जनवरी से इस वर्ग के टीकाकरण का अभियान शुरू हुआ। शुरूआती दिनों में बूथों पर टीके के लिए लंबी लाइन लगीं। स्कूलों ने भी अपनी सहभागिता दिखाई।
विज्ञापन

लेकिन जैसे ही अभियान आगे बढ़ा, स्कूलों ने सहयोग करना छोड़ दिया। अब स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर से ही किशोरों को जागरूक कर टीकाकरण करा रहा है। 94 हजार में सिर्फ 40 हजार को ही पहला डोज लग सका है, बड़ी संख्या में किशोर टीकाकरण से वंचित हैं। ऐसे में लगातार बूथों पर इनकी घटती संख्या ने भी अफसरों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दो सप्ताह के टीकाकरण की स्थिति-
पहला सप्ताह दूसरा सप्ताह
तिथि टीका तिथि टीका
23 जनवरी 52 15 जनवरी 2459
22 जनवरी 745 14 जनवर 2598
21 जनवरी 732 13 जनवरी 3048
20 जनवरी 938 12 जनवरी 3024
19 जनवरी 1223 11 जनवरी 2888
18 जनवरी 1137 10 जनवरी 3724
17 जनवरी 1891 09 जनवरी 878
कुल टीका----6718 कुल टीका-----18619
बूस्टर डोज वालों की संख्या भी कम
शासन से हेल्थ, फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाने का आदेश हुआ है। इस वर्ग की संख्या 40 हजार के करीब है, 10 जनवरी से बूस्टर डोज का अभियान शुरू हुआ था। लेकिन अभी तक सिर्फ 4867 को ही बूस्टर डोज लग सका है।

जरूर लगवाएं टीका
कोरोना महामारी से बचाव के लिए हर हाल में टीकाकरण कराया जाए। किशोर समय से पहला डोज लें, ताकि महामारी से उन्हें परेशान न होना पड़ा। जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed